Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन इस नए कलर वैरिएंट में हुआ लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन इस नए कलर वैरिएंट में हुआ लॉन्च
HIGHLIGHTS

Xiaomi Rredmi Note 5 स्मार्टफोन को नए कलर वैरिएंट के तौर पर Flame Red रंग में लॉन्च कर दिया गया है। अगर इसके अन्य कलर वैरिएंट्स की बात करें तो यह रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में भी आता है।

Xiaomi Redmi Note 5 Launched in Flame Red Color Variant in China: Xiaomi ने ज्यादा शोर न करते हुए अपने Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन के नए कलर वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट को अभी के लिए मात्र चीन में ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को इस रंग में साथ अन्य देशों में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन के नए कलर वैरिएंट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे कंपनी की ओर से Flame Red कलर में लॉन्च किया है। इसके साथ ही अब यह अन्य कलर वैरिएंट के साथ उपलब्ध हो गया है, इसके अन्य कलर वैरिएंट्स की बात करें तो यह रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंगों में भी आता है। इस नए कलर वैरिएंट को वेइबो पर देखा गया है। 

Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन के अगर इस नए रंग वाले वैरिएंट की चर्चा करें तो यह लगभग RMB  1,399 है, यानी आप इसे लगभग Rs 14,500 की कीमत में ले सकते हैं। इस कीमत में आप डिवाइस को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके आपको यह बता दें कि इसकी कीमत स्टैण्डर्ड वर्जन से काफी ज्यादा है, इसके स्टैण्डर्ड वर्जन को आप RMB 1,000 में ले सकते हैं। इस डिवाइस की सेल भी चाइना में शुरू हो गई है। हालाँकि अन्य स्पेक्स की अगर बात करें तो यह सभी एक समान ही हैं। 

Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन को भारत में Xiaomi Redmi Note 5 Pro के तौर पर लॉन्च किया गया है, इस डिवाइस को 5.99-इंच की FHD+ 2160×1080 पिक्सल की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, यह एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन है। फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया भी जा सकता है। 

फोन में फोटोग्राफी के लिए एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo