200MP कैमरा के साथ धमाल मचाएगा Xiaomi Redmi Note 13, इस दिन है Launching, देखें Powerful Feature | Tech News

200MP कैमरा के साथ धमाल मचाएगा Xiaomi Redmi Note 13, इस दिन है Launching, देखें Powerful Feature | Tech News
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने पुष्टि की है कि वह अपने Redmi Note 13 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 1 Processor देने वाला है।

Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन में अलग अलग फ़िल्टर होने वाले हैं, जैसे Forest Green, Negative, Vivid, और Warm Green।

Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus में एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है।

Xiaomi की ओर से चीन के बाजार में Redmi Note 13 Series को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। Xiaomi का यह लॉन्च ईवेंट चीन में 7:00PM यानि 4:30PM IST पर शुरू होगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही, Latest Smartphone Series को लेकर काफी जानकारी सामने आई है। Redmi Note 13 Series में माना जा रहा है कि 3 डिवाइस होने वाले हैं। इसमें एक बेस मॉडल होगा, इसके अलावा एक Redmi Note 13 Pro और एक Redmi Note 13 Pro Plus मॉडल भी होने वाला है। Xiaomi की ओर से इस सीरीज को एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर टीज किया गया है। Weibo के माध्यम से फोन का प्रोसेसर, कैमरा और specifications लीक हुए हैं।

Redmi Note 13 Series में कैसी परफॉरमेंस होने वाली है? 

अगर हम Redmi Note 13 Series में होने वाले प्रोसेसर की बात करें तो सामने आ रहा है कि Redmi Note 13 Pro में कंपनी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि एक स्नैपड्रैगन 7s Gen 1 Processor होने वाला है। अगर हम Redmi Note 13 Pro Plus की बात करें तो यह MediaTek के Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अपने iPhone में कैसे change करें hotspot का नाम और पासवर्ड, यहाँ देख लें सबसे Simple Steps | High Tech

Redmi Note 13 Pro

Camera Sample भी हो चुके हैं लीक 

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड की ओर से Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन के कैमरा सैम्पल भी सामने आए हैं। इससे यह भी जानकारी मिलती है कि Redmi Note 13 Pro Plus में आपको अलग अलग फ़िल्टर मिलने वाले हैं, जैसे फोन में Forest Green, Negative, Vivid और Warm Green फ़िल्टर मिलेंगे।

Xiaomi Redmi Note 13 Series का कैमरा 

Xiaomi Redmi Note 13 Pro में कंपनी की ओर से जानकारी मिल रही है कि एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है। इस फोन में एक 200MP का Samsung ISOCELL HP3 डिस्कवरी एडीशन कैमरा सेन्सर मिलने वाला है, इसमें आपको OIS और EIS सपोर्ट भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का Jio AirFiber लॉन्च, घर ले जाएँ 1Gbps की स्पीड: देखें और Pricing Details और Feature | High Tech

Xiaomi Redmi Note 13 Series Specifications और Feature

अभी कुछ समय पहले ही Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन्स को TENAA पर देखा गया है। यहाँ से ऐसा सामने आया है कि दोनों ही फोन्स 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले हैं। इसके अलावा लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Pro Model में 16GB तक रैम हो सकती है। इसके अलावा Redmi Note 13 Pro Plus मॉडल में 18GB तक की रैम हो सकती है।

Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13 Pro में एक 4880mAh की बैटरी होने वाली है, साथ ही Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन में एक 5020mAh की बैटरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Big Offer! Vivo Y100 और Y100A के दामों में कंपनी ने की भारी कटौती! देखें New Price | Tech News

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo