Xiaomi Redmi K30 के नए टीज़र से हुआ डिज़ाइन का खुलासा

HIGHLIGHTS

मिलेगा डुअल पंच होल कैमरा

MIUI 11 पर करेगा काम

10 दिसम्बर को लॉन्च होगी नई सीरीज़

Xiaomi Redmi K30 के नए टीज़र से हुआ डिज़ाइन का खुलासा

Xiaomi का Redmi K30 स्मार्टफोन 10 दिसम्बर को लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ को कई लीक्स में देखा जा चुका है और डिवाइस का आधिकारिक टीज़र भी सामने आया है। Xiaomi की इस आगामी सीरीज़ को एक बार फिर launch से पहले स्पॉट किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस बार Xiaomi Redmi K30 को वेबो पर आए एक हैंड्स-ऑन विडियो में देखा गया है। इस विडियो क्लिप में भी डिवाइस के बैक पैनल पर मिलने वाला फ्रॉस्टेड ग्लास डिज़ाइन, सर्कुलर पैच के साथ वर्टिकल कैमरा मोड्यूल को दिखाया गया है। विडियो से यह भी साफ़ हुआ है कि डिवाइस शाओमी के लेटेस्ट MIUI 11 पर काम करेगा।

Xiaomi ने आधिकारिक टीज़र में यह साफ़ किया था कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा और डिवाइस में डुअल GPS फीचर के साथ 5G सपोर्ट भी मिलेगा। टीज़र से USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स की भी मालूमात हासिल हुई है।

Xiaomi Redmi K30 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

नए डिज़ाइन के साथ ही, नए Redmi K30 का कैमरा एक ख़ास फीचर होने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो Redmi K30 में नया 60 मेगापिक्सल का Sony IMX686 इमेज सेंसर मिलेगा। डिवाइस के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें अन्य कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

Redmi K30 को डुअल पंच-होल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा और इसमें एक 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसे 2 मेगापिक्सल के दूसरे कैमरा के साथ पेयर किया जाएगा।

Xiaomi Redmi K30 में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है और इस डिवाइस में Redmi K20 की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं मिलेगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

अफवाहों की मानें तो, Xiaomi Redmi K30 की कीमत CNY 2,000 (Rs 20,462 लगभग) रहेगी।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile