Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A एक बार फिर से सेल के लिए इस दिन होंगे उपलब्ध

Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A एक बार फिर से सेल के लिए इस दिन होंगे उपलब्ध
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A एक बार फिर से 5 अप्रैल को सेल के लिए आयेंगे, आपके पास इन्हें खरीदने के एक और खास मौक़ा।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि पिछले काफी समय से या ऐसा भी भी कह सकते हैं कि अपने कुछ स्मार्टफोंस और स्मार्ट TV को भारत में लॉन्च के बाद से कंपनी ने इन्हें सेल के लिए लाना शुरू किया था, और अब तक यह सेल के लिए आते जा रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स में Xiaomi Redmi Note 5, Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Mi TV 4 और Xiaomi Mi TV 4A शामिल हैं।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि इन प्रोडक्ट्स को अभी हाल में ही सेल के लिए लाया गया था। अब यह सभी डिवाइस 5 अप्रैल को एक बार फिर से सेल के लिए आने वाले हैं। यह सेल 12 बजे से शुरू होने वाली है. अगर आप Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Mi TV 4 और Xiaomi Mi TV 4A को नहीं खरीद पाए हैं, और खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपके पास एक सुनेहरा मौक़ा है, 5 अप्रैल को इन डिवाइस को खरीदने का।

Paytm मॉल पर इन डिवाइसेस पर मिल रहा है डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

Xiaomi अपने इस स्मार्टफोन यानि Xiaoami Redmi 5 को महज एक फ़्लैश सेल मॉडल के तौर पर ही अभी तक सेल कर रहा है। इसका मतलब है कि जो लोग भी इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं, उन्हें इसे खरीदने से पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि आप इस स्मार्टफोन के लिए अमेज़न इंडिया और Mi.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 

इस स्मार्टफोन का 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट आपको महज Rs 7,999 की कीमत में मिल जाएगा, इसके अलावा इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 8,999 की कीमत में ले सकते हैं, साथ ही इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ भी लॉन्च किया गया है, और इस मॉडल की कीमत Rs 10,999 है। इस स्मार्टफोन को चार अलग अलग रंगों में भी पेश किया गया है, इनमें ब्लू, गोल्ड, ब्लैक और रोज गोल्ड वैरिएंट आते हैं।

स्मार्टफोन के साथ आपको जियो यूजर्स के लिए Rs 2200 का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। यह कैशबैक आपको Rs 50 में आने वाले 44 वाउचर के माध्यम से आपके MyJio App में दिया जाएगा। इसके अलावा आपको रिलायंस जियो की ओर से इस स्मार्टफोन के साथ 100GB एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है। यह भी आपको 10GB के अलग अलग 10 वाउचर के माध्यम से दिया जाने वाला है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अमेज़न इंडिया या Mi.com पर जाकर इसके बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को 5.7-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 1440×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फोन में मौजूद है। आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है।

इसके अलावा अगर हम Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A डिवाइस आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Mi TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है,जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री होगा, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिये ऑफर की जाएगी, ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश:Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo