14 मार्च को लॉन्च होने वाला शाओमी स्मार्टफ़ोन अमेज़न पर होगा सेल के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

उम्मीद है कि, इस दिन शाओमी Redmi 5 को भारत में लॉन्च कर सकती है. हालाँकि कंपनी की तरह से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

14 मार्च को लॉन्च होने वाला शाओमी स्मार्टफ़ोन अमेज़न पर होगा सेल के लिए उपलब्ध

अभी हाल ही में जानकारी मिली है कि शाओमी 14 मार्च को भारत में अपना एक नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपने नए टीवी 4A के लॉन्च के दौरान इस बारे में टीज़र जारी किया था.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट आज स्मार्टफोन, पावरबैंक, हेडफोन, मॉनिटर समेत कई डिवाइसेस पर दे रहा है डिस्काउंट

अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर एक नया पेज बनाया गया है. इस पेज को देखने से ये साफ़ हो जाता है कि, शाओमी का ये फ़ोन अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. 

इस पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह फ़ोन काफी पतला होगा. इसके साथ ही कंपनी इस फ़ोन के तेज़ होने का भी दावा कर रही है. 

फ़िलहाल इस फ़ोन के नाम या स्पेक्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि, इस दिन शाओमी Redmi 5 को भारत में लॉन्च कर सकती है. हालाँकि कंपनी की तरह से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

फ्लिपकार्ट आज स्मार्टफोन, पावरबैंक, हेडफोन, मॉनिटर समेत कई डिवाइसेस पर दे रहा है डिस्काउंट

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma