HIGHLIGHTS
Xiaomi Mi A1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. यह 4GB की रैम से भी लैस है.
Xiaomi Mi A1 की कीमत में Rs. 1000 की स्थायी कटौती की गई है. अब यह स्मार्टफ़ोन Rs. 13,999 की कीमत में उपलब्ध हो गया है. इसे कुछ महीनों पहले भारत में Rs. 14,999 की कीमत में पेश किया गया था. यह कंपनी का पहला एंड्राइड वन डिवाइस है. यह फ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है.
SurveyXiaomi Mi A1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों ही कैमरे 12MP के हैं. एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है. साथ ही इस फ़ोन के साथ अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है.
Xiaomi Mi A1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. यह 4GB की रैम से भी लैस है. साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है.इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. इसमें रियर हिस्से पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है.