Xiaomi Mi 10 Pro केवल 35 मिनट में होगा पूरा चार्ज

HIGHLIGHTS

66W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है डिवाइस

साथ ही लॉन्च होगा Xiaomi Mi 10

Xiaomi Mi 10 Pro केवल 35 मिनट में होगा पूरा चार्ज

Xiaomi रिपोर्ट के अनुसार अपने Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro smartphones पर काम कर रहा है। इन फोंस को 2020 में फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। एक नई रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि Mi 10 Pro केवल 35 मिनट में पूरा चार्ज हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीनी माइक्रोब्लोगिंग वैबसाइट Weibo पर एक टिप्सटर के मुताबिक, शाओमी ने Mi 10 टॉप सीरीज़ की फास्ट चार्जिंग फीचर में सुधार किए हैं। Mi 10 Pro केवल 35 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि, शाओमी की 50W वायरलेस चार्जिंग पूरी तरह तैयार नहीं है और ऐसा हो सकता है कि यह तकनीकी 2020 की पहली छमाही तक यूज़र्स के लिए न उपलब्ध हो।

Foxconn के इंसाइडर सूत्र के मुताबिक, Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro को J2 और J1 कोडनेम दिया गया है। पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि Xiaomi MJ2001J2E/C 5G रैडी फोन Xiaomi Mi 10 होगा जिसे 3C का अप्रूवल मिला है और खुलासा हुआ है कि फोन को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi MJ2001J1E/C 5G (Xiaomi Mi 10 Pro) स्मार्टफोन की 3C लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि डिवाइस में MDY-11-EB चार्जर दिया जाएगा जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

हाल ही में शाओमी के प्रेसिडेंट Lin Bin ने Xiaomi Mi 10 Pro की मौजूदगी की पुष्टि की थी। उन्होंने एक फैन को जवाब देते हुए कहा था कि Mi 9 Pro की जगह लेने के लिए Mi 10 Pro को पेश किया जाएगा। अभी इन स्मार्टफोंस के बारे में अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile