Xiaomi Mi 10 का भारतीय लॉन्च आज, देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi 10 का भारतीय लॉन्च आज, देखें लाइव स्ट्रीमिंग
HIGHLIGHTS

Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए एक्सट्रा बेनिफ़िट

यूट्यूब चैनल पर चलेगी लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi आज भारत में अपना नया Mi 10 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्टफोन के साथ ही निर्माता Mi Box और Mi True Wireless Earphones 2 भी पेश करेगा। शाओमी का यह लॉन्च इवैंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Mi 10 smartphone भारत में Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया से Mi 10 प्री-ऑर्डर करने वालों को कंपनी फ्री Mi Wireless power bank भी दे रही है।

Xiaomi चीन और यूरोप में अपना Mi 10 फोन पहले ही लॉन्च कर चुका है और भारत में इससे पर्दा उठाया जाएगा। इस तरह शाओमी अपने Mi ब्रांड के साथ अधिक प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री ले रहा है।

Xiaomi Mi 10 में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल है और इसे फुल HD+ AMOLED पैनल दिया गया है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। नया फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Snapdragon 865 7nm द्वारा संचालित है और इसे Adreno 650 GPU के साथ पेयर किया गया है।

ओप्टिक्स की बात करें तो हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा Samsung का 108MP लेंस है जिसका अपर्चर f/1.69 है और इसका OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 12MP 1/2.6-inch 2PD सेन्सर दिया गया है जो 2x ज़ूम और पोर्ट्रेट के साथ आया है। इसके आलवा एक 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 10x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करता है और 50x डिजिटल ज़ूम तथा 50x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ही OIS भी सपोर्ट करता है। चौथा सेन्सर 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। रियर कैमरा 30fps पर 8k, 60fps पर 4k और 720p पर 960fps सपोर्ट करता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसके अलावा, कंपनी अपना Mi Box भी लॉन्च करेगी जो आपके रेगुलर टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने में मदद करता है। Mi Box नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, डिज़्नी+ हॉटस्टार आदि सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसे वॉयस रिमोट कंट्रोल, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, 4 कंटैंट के लिए सपोर्ट भी दिया गया है।

Mi True Wireless Earphones 2 दरअसल, Apple AirPods से मिलता-जुलता एक प्रॉडक्ट है। यह चार्जिंग केस, ब्लुटूथ 5.0, नोइज़ कैन्सलेशन के लिए ENC और चार घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। शाओमि के ये वायरलेस इयर बड्स भारत में Realme Buds को टक्कर दे सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo