Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द ही भारत में भी हो सकते हैं लॉन्च, Xiaomi India Chief ने टीज़ किया

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द ही भारत में भी हो सकते हैं लॉन्च, Xiaomi India Chief ने टीज़ किया
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में चीन के बाजारों में Xiaomi की ओर से Mi 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन में आपको 5G सपोर्ट के साथ 108MP का कैमरा सेटअप भी मिल रहा है

Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro को आधिकारिक तौर पर चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि भारत में भी यह सीरीज जल्द ही दस्तक देने वाली है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि Mi 5 स्मार्टफोन के बाद से Xiaomi ने भारत में अपनी Mi सीरीज के अन्य किसी भी स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं किया है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि इस धारणा को कंपनी इस साल बदल देने वाली है। आपको बता देते हैं कि Xiaomi India के चीफ ने इस बारे में एक टीज़र लोगों के सामने रखा है, जिसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही Xiaomi Mi 10 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है कि आखिर Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोंस को भारत में अभी आने में कितना समय लगने वाला है।

Xiaomi की ओर से लॉन्च किये गए इस मोबाइल फोन में आपको यानी Xiaomi के इस 5G स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम की ओर से उसका लेटेस्ट चिपसेट यानी Snapdragon 865 प्रोसेसर नजर आने वाला है। हालाँकि इतने पर ही यह बात ख़त्म नहीं होती है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को एंड्राइड 10 सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन के सबसे खास फीचर्स 

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि इसमें यह डिस्प्ले 1120 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इस मोबाइल फोन में आपको एक सिंगल होल-पंच डिस्प्ले डिजाईन मिल रहा है। स्मार्टफोन में आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको टच सैंपलिंग रेट 180Hz मिल रहा है। फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 के साथ लॉन्च किया गया है। 

स्मार्टफोन में आपको एक 4780mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। यह 30W की वायर्ड फ़्लैश चार्ज तकनीकी के साथ आ रहा है। फोन में आपको 30W की वायरलेस चार्जिंग के साथ साथ 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन के प्रो वर्जन में आपको 50W की चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा यह 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। फोन में आपको वाई-फाई 6 का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक धमाकेदार 108MP का मेन कैमरा मिल रहा है, यह ISOCELL Bright HMX सेंसर है जो Samsung द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में रियर कैमरा में आपको एक 13MP का सेंसर और दो 2MP के सेंसर मिल रहे हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 20MP का सेंसर मिल रहा है। 

Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro क्या हो सकती है भारत में कीमत? 

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत RMB 3,999 है, यानी अगर हम इसे भारतीय रुपयों में देखें तो यह लगभग Rs 40,910 होती है। इस मोबाइल फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट इसी कीमत में आपको मिलता है। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे RMB 4,299 यानी लगभग Rs 43,980 की कीमत में ले सकते हैं। साथ ही अगर आप Xiaomi Mi 10 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेते हैं तो आपको यह RMB 4,699 यानी लगभग Rs 48,080 में पड़ेगा।

अब अगर हम Xiaomi Mi 10 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत RMB 4,999 यानी भारतीय रुपयों में अगर इसे देखें तो यह लगभग Rs 51,140 होती है। फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को RMB 5,499 यानी लगभग Rs 56,250 में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 256GB  मॉडल को RMB 5,999 यानी लगभग Rs 61,370 में चीन में ख़रीदा जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo