Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro से वैश्विक स्तर पर उठा पर्दा

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro से वैश्विक स्तर पर उठा पर्दा
HIGHLIGHTS

लगभग समान स्पेक्स के साथ आए हैं दोनों फोंस

108MP कैमरा है शामिल

Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Mi 10 और Mi10 Pro को लॉन्च किया था। हैंडसेट को ग्लोबली भी लॉन्च कर दिया गाय है। फोन को 31 मार्च को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने महामारी को देखते हुए देश में लॉन्च को कैन्सल कर दिया है। ये हैंडसेट स्पेकिफिकेशन के मामले में काफी समान है। हालांकि, बैटरी और स्टोरेज के मामले में ये दोनों एक दूसरे अलग हैं। दोनों फोंस में समान 90Hz रिफ्रेश रेट, 108MP कैमरा आदि मिल रहा है।

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल है और इसे फुल HD+ AMOLED पैनल दिया गया है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। दोनों फोंस 90Hz रिफ्रेश रेट स्प्पोर्ट करते हैं। दोनों फोंस Snapdragon 865 7nm द्वारा संचालित है और इसे Adreno 650 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 8GB रैम और 12GB रैम के विकल्प दिए गए हैं और स्टोरेज की बात करें तो फोंस में 256GB/512GB UFS 3.0 स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं। दोनों स्मार्टफोंस ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं।

ओप्टिक्स की बात करें तो हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा Samsung का 108MP लेंस है जिसका अपर्चर f/1.69 है और इसका OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 12MP 1/2.6-inch 2PD सेन्सर दिया गया है जो 2x ज़ूम और पोर्ट्रेट के साथ आया है। इसके आलवा एक 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 10x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करता है और 50x डिजिटल ज़ूम तथा 50x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ही OIS भी सपोर्ट करता है। चौथा सेन्सर 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। रियर कैमरा 30fps पर 8k, 60fps पर 4k और 720p पर 960fps सपोर्ट करता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Mi 10 में 4780mAh की बैटरी मिल रही है जबकि Mi 10 Pro 4500mAh की बैटरी से लैस है। दोनों फोंस 30W QC 4+ / PD3.0 वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग तथा 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। दोनों फोंस में 5G सपोर्ट दिया गया है और WiFi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट भी मिल रहा है।

MI 10 और MI 10 PRO PRICE

Xiaomi Mi 10 केई 8GB रैम और 8GB स्टोरेज को €799 (~$876) में लॉन्च किया गया है और Mi 10 Pro का दाम €999 (~$1,096) रखा गया है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo