108MP धमाका कैमरा वाला Xiaomi Mi 10 5G भारत लॉन्च, कीमत, स्पेसिफ़िकेशन और उपलब्धता

HIGHLIGHTS

Xiaomi की ओर से भारत में Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को पेश कर दिया गया है, इसकी शुरूआती कीमत Rs 49,999 है

Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा इसमें 108MP का कैमरा भी मिल रहा है

Xiaomi Mi 10 मोबाइल फोन को भारत में 8 मई से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है

108MP धमाका कैमरा वाला Xiaomi Mi 10 5G भारत लॉन्च, कीमत, स्पेसिफ़िकेशन और उपलब्धता

Xiaomi की ओर से उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi 10 को लॉन्च कर दिया गया है, यह मोबाइल फोन अब से कुछ ही देर पहले भारत में लॉन्च हुआ है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के साथ कंपनी ने Mi Box और Mi True Wireles Earbuds 2 को भी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S20 series और OnePlus 8 Series के अलावा कुछ अन्य स्मार्टफोंस के सामने भी खड़ा होने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 10 को इसके पहले 31 मार्च को लॉन्च किया जाना तय हुआ था लेकिन दुनिया भर में कोरोनावायरस के कारण इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया जा सका था। लेकिन अब आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि अभी इसे भारत सरकार की ओर से निर्धारित किये गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही सेल किया जा सकता है। 

Xiaomi Mi 10 की कीमत और उपलब्धता 

Xiaomi Mi 10 मोबाइल फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 8GB रैम को आप 128GB और 256GB मॉडल में ले सकते हैं। अगर इन दोनों ही वैरिएंट की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि बेस वैरिएंट को आप Rs 49,999 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा इसके टॉप मॉडल को Rs 54,999 में खरीद सकते हैं, फोन की प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया अमेज़न इंडिया और मी इंडिया स्टोर पर 8 मई से शुरू हो गई है। 

अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे HDFC बैंक की ओर से Rs 3,000 के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं, अर्थात् इस मोबाइल फोन के साथ आपको यह ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप इस मोबाइल फोन को प्री-ऑर्डर करते हैं तो आपको बता देते है कि आपको इसके साथ Mi Wireless Charger फ्री में दिया जाने वाला है। आपको यहाँ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको रेड ज़ोन में यह मोबाइल फोन नहीं मिलने वाला है, क्योंकि यहाँ ई-कॉमर्स सेवाओं को सरकार की ओर से अभी भी बंद रखा हुआ है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप Xiaomi Mi 10 मोबाइल फोन को दो अलग अलग रंगों में खरीद सकते हैं, इसे आप Twilight Grey और Coral Green रंगों में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi 10 के स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स 

Xiaomi Mi 10 मोबाइल फोन को 6.67-इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक Super AMOLED पैनल है, जिसे गोरिला ग्लास 5 ससे सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 90Hz हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन HDR10+ प्लेबैक से भी सर्टिफाइड है। 

डिस्प्ले में आपको एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मिल रहा है, जो आपको 5G सपोर्ट के साथ मिलता है, इसके अलावा यह एक Octa-core CPU है, जिसे Adreno 650 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में आपको 8GB के साथ साथ 256GB तक की UFS 3.0 स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा फोन को MIUI 11 पर आधारित एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया है। 

फोन में कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन में आपको एक 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। फोन में आपको एक 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो आपको पंच-होल नौच में मिल रहा है। 

आपको बता देते हैं कि फोन में आपको एक 4780mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको 30W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है, इसमें आपको दोनों ही यानी वायर्ड और वायरलेस ऑप्शन मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में आपको 5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिल रही है, आपको यह भी बता देते हैं कि Xiaomi की ओर से एक वायरलेस चार्जर की भी घोषणा की गई है जिसकी अलग ससे कीमत Rs 2500 है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile