Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन, साथ में आया Mi Band 7, प्राइस एण्ड डिटेल्स

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन, साथ में आया Mi Band 7, प्राइस एण्ड डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 11T Pro Series को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Redmi Note 11T Pro Plus स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,099 है।

Xiaomi ने इस ईवेंट में अपने Mi Band 7 को भी लॉन्च किया है।

Xiaomi ने अपने Redmi Note 11T Pro Series को चीन में लॉन्च कर दिया है। यहाँ दोनों ही यानि चीन में दोनों ही Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro Plus को पेश कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसी ईवेंट के दौरान अपने एक स्पेशल एडीशन यानि Astro Boy को भी लॉन्च कर दिया है। ऐसा सामने आ चुका है की फोन्स को 5G क्षमताओं के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 11T Pro Plus को एक 64MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक नया डिजाइन भी मिल रहा है। आपको जानकारी दे देते है की फोन IPS LCD पैनल पर लॉन्च हुआ है, इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है, इतना ही नहीं फोन में आपको 512GB के स्टॉरिज मिल रही है। 

Xiaomi Redmi Note 11T Pro Plus के स्पेक्स और फीचर 

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi Note 11T Pro Series की शुतुआती कीमत CNY 1799 यानि लगभग 21,000 रुपये है, जो इसके 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज की है। यहाँ आपको इसके अलावा बता देते है कि Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफोन को आप CNY 2099 यानि लगभग 24,000 रुपये में 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: BSNL नहीं है Jio, Airtel या Vi से पीछे, दो रिचार्ज प्लान के साथ दे रहा है फ्री OTT बेनिफ़िट

यहाँ आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि Redmi Note 11T Pro Plus संरतफोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन मिल रही है, जो 144Hz  रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा आपको फोन में Dolby Vision Content मिलता है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर मिल रहा है।  

इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफोन में आपको अलग अलग दो वैरिएन्ट मिल रहे हैं, जैसे फोन को आप 8GB रैम और 512GB स्टॉरिज के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ खरीद सकते हैं। फोन में आपको MIUI 13 का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में आपको 4400mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

फोन में आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा आपको फोन में एक 8MP का वाइड-ऐंगल कैमरा मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: प्रीमियम टैबलेट्स के साथ आई Samsung Tab S8 सीरीज़-काम और खेल को करें रीइमेजिन

Xiaomi Mi Band 7 के स्पेक्स और फीचर 

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Xiaomi ने अपने Mi Band 7 को भी इस ईवेंट के दौरान पेश किया है। इस बैंड में आपको एक 1.62-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आपको इसमें बहुत से Sport Modes भी मिल रहे हैं। हालांकि Band 7 Built-in GPS के साथ नहीं आता है। इसकी कीमत CNY 279 यानि लगभग 2800 रुपये है। इसे चीन में जल्द ही सेल के लिए लाया जाने वाला है।

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस फोन और Mi Band 7 के इंडिया में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर शुरू हो गई है इलेक्ट्रॉनिक्स सेल, भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं Xiaomi, Vivo के ये फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo