Xiaomi Black Shark Gaming फोन को लेकर इंटरनेट पर फिर हुआ बड़ा खुलासा

HIGHLIGHTS

Xiaomi कल चीन में अपने अपने पहले गेमिंग फोन को लॉन्च कर सकती है। हालाँकि अभी यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही पिछले सप्ताह कुछ लीक तस्वीरों में देखा गया था। और एक नया लीक विडियो इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आया है।

Xiaomi Black Shark Gaming फोन को लेकर इंटरनेट पर फिर हुआ बड़ा खुलासा

Xiaomi कल चीन में अपने अपने पहले गेमिंग फोन को लॉन्च कर सकती है। हालाँकि अभी यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही पिछले सप्ताह कुछ लीक तस्वीरों में देखा गया था। और एक नया लीक विडियो इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस विडियो के अनुसार स्मार्टफोन में एक बेजल-लेस डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा इसमें राउंडेड कार्नर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन के होम बटन में ही आपको इसका फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 

Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

स्मार्टफोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली एक स्क्रीन होने के आसार हैं, यह डिस्प्ले 2160×1080 पिक्सल की डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा इसमें भी रेजर फोन की तरह ही हाई रिफ्रेश रेट होने वाला है। इसके पहले भी इस स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ सामने आ चुका है। 

पिछले कुछ समय में इस फोन से सम्बंधित बहुत सी जानकारी सामने आई है। सबसे पहले कॉडनेम “BlackShark” के साथ इसे AnTuTu पर देखा गया था। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 GB रैम और एंड्राइड 8.0 ओरियो के साथ गीकबेंच पर भी दिखा जा चुका है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

पिछले हफ्ते लीक हुई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन तीन वेरिएन्ट्स में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मौजूद होगा, वहीं बाकी दो वेरिएन्ट्स में 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज या 256 GB स्टोरेज मौजूद होगा। Black Shark गेमिंग फोन क्विक चार्ज 3.0 रैपिड चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। Razer Phone की तरह Black Shark गेमिंग फोन 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

वाया:

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo