Xiaomi 14 Pro के High - Quality रेंडर लीक, कुछ ऐसा होगा डिजाइन, मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग | Tech News

Highlights

Xiaomi 14 Pro के हाई-क्वालिटी रेंडर्स के जरिए इस मॉडल के डिजाइन का सभी एंगल्स से खुलासा हो गया है।

रेंडर्स के अनुसार कंपनी इस फोन में पिछली जनरेशन शाओमी 13 प्रो की तुलना में कई बड़े बदलाव करने वाली है।

शाओमी 14 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होने की संभावना है जो इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाला है।

पिछले कुछ समय से Xiaomi 14 Series को लेकर अफवाहें आ रही हैं। इस सीरीज में तीन मॉडल्स Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। अब, हाई-क्वालिटी रेंडर्स के जरिए शाओमी 14 प्रो मॉडल का सभी एंगल्स से खुलासा हो गया है। 

91Mobiles को शाओमी 14 प्रो हाई-क्वालिटी 5K रेंडर प्राप्त हुए हैं जो स्मार्टफोन के डिजाइन को हर एंगल से दिखाते हैं। ये रेंडर टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (जिसे OnLeaks के नाम से भी जाना जाता है) द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। 

Xiaomi 14 Pro में होंगे ये बड़े बदलाव

OnLeaks द्वारा साझा किए गए शाओमी 14 प्रो के 5K रेंडर्स के अनुसार ऐसा लगता है कि कंपनी इस फोन में पिछली जनरेशन शाओमी 13 प्रो की तुलना में कई बड़े बदलाव करने वाली है। एक महत्वपूर्ण बदलाव कर्व्ड डिस्प्ले से फ्लैट डिस्प्ले पर शिफ्ट करना हो सकता है। इसके अलावा शाओमी 14 प्रो पिछले फोन से थोड़ा मोटा होने की संभावना है और साथ ही कैमरा मॉड्यूल को भी साइज़ में बढ़ाया जा सकता है। 

रेंडर्स के आधार पर शाओमी के अपकमिंग फोन का डाइमेंशन लगभग 161.6 x 75.3 x 8.7mm होने की उम्मीद है, जबकि कैमरा मॉड्यूल 13.1mm तक की ऊंचाई को छूएगा। 

इसके अलावा इस फोन में 6.6-इंच की फ्लैट 2.5D डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिसके सेंटर पर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। यह हैंडसेट संभावित तौर पर चार कैमरों के साथ आएगा। साथ ही इसमें कई सारे दूसरे सेंसर भी मिलेंगे और यह ड्यूल स्पीकर्स से लैस हो सकता है। 

शाओमी 14 प्रो में मिलेंगे ये धांसू स्पेक्स 

शाओमी 14 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होने की संभावना है जो इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाला है। इसी के साथ इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन को 4860mAh बैटरी के साथ पैक किया जा सकता है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

इससे पहले एक खबर यह आई थी कि शाओमी का यह अपकमिंग फोन टाइटेनियम फ्रेम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आने की उम्मीद है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles