Digit.in

100W चार्जिंग वाले OnePlus 11 5G पर ताबड़तोड़ Discount Offer, महंगे ईयरबड्स भी मिलेंगे एकदम Free! Tech News

Highlights

OnePlus 11 5G अमेज़न और आधिकारिक वेबसाइट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

इस फोन की खरीद पर आपको 3,999 रुपए वाले OnePlus Buds Z2 TWS बड्स बिल्कुल मुफ़्त मिलेंगे।

यह स्मार्टफोन Titan Black, Emerald Green और Marble Odyssey कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

100W चार्जिंग वाले OnePlus 11 5G पर ताबड़तोड़ Discount Offer, महंगे ईयरबड्स भी मिलेंगे एकदम Free! Tech News

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और वनप्लस दिवाली सेल फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G पर बढ़िया डील्स और डिस्काउंट पेश कर रही है। अमेज़न से इस फोन को खरीदने पर ग्राहकों को डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ-साथ OnePlus TWS ईयरबड्स भी मुफ़्त में मिलेंगे। आइए इस ऑफर की सभी डिटेल्स को देखते हैं।

OnePlus 11 5G: Discount Offer

वनप्लस का यह 5G फोन 56,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो अब अमेज़न पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन की खरीद पर अमेज़न कूपन के जरिए 4000 रुपए की छूट पा सकते हैं और साथ ही SBI बैंक कार्ड्स पर 2250 रुपए का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा आपको 3,999 रुपए वाले OnePlus Buds Z2 TWS बड्स बिल्कुल मुफ़्त मिलेंगे। एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन पर 50,000 तक की अतिरिक्त बचत करने का मौका भी मिल रहा है। यहाँ से खरीदें!

वनप्लस 11 5जी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदने पर ग्राहकों को 4000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और ICICI बैंक कार्ड्स पर 3000 रुपए का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन पर 6 महीने का 100GB गूगल वन क्लाउड स्टोरेज, 6 महीने का यूट्यूब प्रीमियम और 6 महीने का स्पॉटिफ़ाई प्रीमियम भी मुफ़्त मिलेगा। 

OnePlus 11: Specifications 

वनप्लस का यह फोन 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो कि एक LTPO 3 पैनल है और इसमें 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है और 16GB तक रैम ऑफर करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Titan Black, Emerald Green और Marble Odyssey कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles