इस वेबसाइट पर नज़र आए Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Pad 6, चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिली

इस वेबसाइट पर नज़र आए Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Pad 6, चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिली
HIGHLIGHTS

फ्लैगशिप Xiaomi 13 Ultra को जल्द ही बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है

Xiaomi Pad 6 और Xiaomi 13 Ultra को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है

सर्टिफिकेशन वेबसाइट ने लॉन्च से पहले दोनों डिवाइसेज़ की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं का खुलासा किया है

शाओमी कथित तौर पर अपने फ्लैगशिप Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को जल्द ही बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि Xiaomi 13 Pro की तुलना में इस डिवाइस में स्नैप्ड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, नई कैमरा तकनीक और बेहतर स्पेसिफिकेशन्स होंगे। साथ ही, यह भी बताया गया है कि शाओमी जल्द ही अपनी अगली जनरेशन का टैबलेट लाइनअप Xiaomi Pad 6 सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है। अब, Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Pad 6 दोनों 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी वेबसाइट पर देखे गए हैं, जो इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमताओं को दर्शाती है। आइए उन पर एक नज़र डालते हैं। 

इसे भी देखें: Poco X4 Pro और Realme 9i से लेकर Galaxy M13 तक बड़े-बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदें 15 हजार से भी कम में

लॉन्च से पहले Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Pad 6 की चार्जिंग स्पीड का खुलासा 

3C सर्टिफिकेशन में देखा गया है कि Xiaomi 13 Ultra (Xiaomi 2304FPN6DC मॉडल नंबर के साथ) में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (20VDC, 4.5A) होगा। वहीं दूसरी ओर, Xiaomi Pad 6 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (20VDC, 3.25A) होने की उम्मीद है। Xiaomi Pad 6 का मॉडल नंबर 23046RP50C बताया जा रहा है। बता दें, कि दोनों मॉडल नंबर्स आखिर में दिए गए C अक्षर के कारण Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Pad 6 के चीनी वेरिएंट्स से संबंधित हैं। इसलिए, अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि ये डिवाइसेज़ चीन के बाहर लॉन्च होंगे या नहीं। 

इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला

Xiaomi 13 Ultra

इसे भी देखें: OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi 13 Ultra स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

Xiaomi 13 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रिजॉल्यूशन E6 AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए स्नैप्ड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो संभवत: 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस कथित तौर पर लेटेस्ट एंड्रॉइड 13-आधारित MIUI 14 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। डिवाइस के कैमरों की बात करें तो, हम Xiaomi 13 Ultra में तीन Sony IPX858 50MP कैमरों और एक Sony IMX989 50MP मेन कैमरा समेत एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रन्ट पर 32MP सेल्फ़ी स्नैपर दिया जा सकता है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo