जल्द भारत में एंट्री लेगा Xiaomi का बेहद सस्ता और नया नवेला Xiaomi 12X स्मार्टफोन, देखें लीक डिटेल्स

Highlights

Xiaomi 12X जल्द ही भारत में लॉन्च होगा

नए लीक से Xiaomi 12X इंडिया की कीमत और वेरिएंट का पता चलता है

Xiaomi 12X को हाल ही में Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था

Xiaomi ने हाल ही में अपने Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में तीन फोन- Xiaomi 12, 12 Pro और 12X लॉन्च किए गए हैं। चीन में लॉन्च हुई इस सीरीज का भारतीय यूजर्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi जल्द ही इस सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट Xiaomi 12X भारत में लॉन्च कर सकता है। साथ ही 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में फोन के कलर और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दी गई है।

91मोबाइल्स के सूत्रों ने बताया कि कंपनी Xiaomi 12X को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस फोन के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च करेगी- 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टॉरिज मॉडल। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन भारत में पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट में प्रवेश करेगा।

Xiaomi 12X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फोन में कंपनी 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.28 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके अलावा कंपनी सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OS की बात करें तो यह फोन MIUI 13 पर आधारित Android 12  पर काम करता है।

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X की कीमतें क्या हैं

Xiaomi 12 की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 43,400 रुपये) है। इसके अलावा, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,900 रुपये) है। साथ ही, टॉप-एंड 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 4,399 (करीब 51,600 रुपये) है। Xiaomi 12 Pro की कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (करीब 55,100 रुपये) है। साथ ही, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,600 रुपये) है। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 5,399 (लगभग 63,300 रुपये) है।

Xiaomi 12X की कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (करीब 37,500 रुपये) है। साथ ही, फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,499 (करीब 41,000 रुपये) है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (करीब 44,500 रुपये) है। सेल आदि को देखें तो Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X फोन चीनी बाजार में 31 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles