Xiaomi 12 5G और Xiaomi 12 Pro 5G को 15 मार्च को ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी है
फोन के बैक पर आपको एक 50MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है
Xiaomi 12 में FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 nits ब्राइटनेस, Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.28-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है
Xiaomi 12 सीरीज़ जो पिछले साल दिसंबर में सामने आई थी, आखिरकार अब ग्लोबल मार्किट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। Xiaomi 12 5G और Xiaomi12 Pro 5G 15 मार्च महीने में ही ग्लोबल मार्किट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इस फोन को लेकर कुछ समय पहले ही प्रेस रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं, हालांकि इस बार एक बार फिर से 91Mobiles की ओर से जानकारी मिल रही है कि यह डिवाइस एक जैसे हैं लेकिन इसके बाद भी इनके डिजाइन में काफी अंतर है, साथ ही आइए एक बार फिर से इनके स्पेक्स और फीचर आदि पर नजर डाल लेते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Xiaomi 12 के चीन के स्पेक्स और फीचर
Xiaomi 12 में FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 nits ब्राइटनेस, Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.28-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। एक सेंट्रल पंच होल है जो 32MP सेल्फी क्लिकर को अपने में समाए हुए है। दूसरी तरफ, बैक कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 50MP का मेन सेन्सर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर और 5MP का टेलीफोटो मैक्रो मॉड्यूल भी मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर है, जो एलपीडीडीआर 5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज की सपोर्ट से भी लैस है। की बात करें तो फोन में आपको एक 4500mAh की बैटरी मिल रही है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इतना ही नहीं आपको फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले हारमोन कार्डन स्पीकर और 5G सपोर्ट भी मिल रहा है।
Xiaomi 12 Pro के चीन के स्पेक्स और फीचर
Xiaomi 12 Pro 2K रेजोल्यूशन के साथ 6.73-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें टॉप पर आपको एक पंच होल भी मिल रहा है, जिसमें एक 32MP के कैमरा को देखा जा सकता है। हालाँकि, फोन के बैक पर आपको एक 50MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है।
फोन में आपको प्रोसेसर, रैम और स्टॉरिज पिछले फोन के जैसी ही मिलने वाली है। हालांकि फोन में आपको एक 4600mAh की बैटरी मिल रही है। इस बैटरी के साथ आपको 120W चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। यह डिवाइस 5G, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले स्पीकर्स के साथ आता है।
रेंडरर्स दोनों फोन के बैक फ्रेम पर 5G ब्रांडिंग दिखाते हैं। इसका मतलब है कि फोन के डिजाइन पर इन्हें साफ देखा जा सकता है, इतना सब फोन के बारे में पहले से सामने या चुका है लेकिन अब यह जानने के लिए कि आखिर इनके साथ फोन को लॉन्च किया भी जाता है कि नहीं आपको 15 मार्च तक का इंतज़ार करना होगा, इसी दिन Xiaomi का ईवेंट होने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile