Vivo-Realme छोड़िये, 19 नवंबर को ये नया ब्रांड इंडिया में लॉन्च करने जा रहा अपना पहला स्मार्टफोन, देखें डिटेल्स
कंज्यूमर टेक ब्रांड वॉबल (Wobble) अगले महीने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रहा है. बेंगलुरु की इंडकाल टेक्नोलॉजीज (Indkal Technologies) के स्वामित्व वाला यह ब्रांड फिलहाल भारत में अपनी डिस्प्ले और स्मार्ट टीवी के लिए जाना जाता है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसका पहला स्मार्टफोन 19 नवंबर को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा.
ये हो सकते हैं फीचर्स
हालांकि वॉबल ने अभी तक अपने आगामी स्मार्टफोन का नाम या डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन चर्चाओं के अनुसार यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट से लैस होगा. यह जानकारी सितंबर में सामने आए कुछ लीक और रिपोर्ट्स से जुड़ी है, जहां स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस और गीकबेंच पर मॉडल नंबर WB25SPMTA15P2 के साथ देखा गया था. इन लिस्टिंग्स से यह भी संकेत मिला था कि फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और 8GB RAM देखने को मिल सकती है.
डिज़ाइन कैसा होगा
कंपनी द्वारा साझा किए गए टीज़र इमेज से पता चलता है कि फोन का डिज़ाइन बेहद स्लिम और फ्लैट फ्रेम वाला होगा. इसमें पीछे की ओर एक मेन कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है. साथ ही, फोन के पावर और वॉल्यूम बटन भी किनारों पर मौजूद हैं, जो फ्रेम के साथ लगभग समतल दिखाई देते हैं.
इस नाम से हो सकता है लॉन्च
हालांकि डिवाइस के फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन मिड-रेंज 5G सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे संभावित तौर पर “Wobble 1” नाम से बाजार में उतारा जाएगा.
वॉबल का यह कदम उसके मौजूदा स्मार्ट टीवी और डिस्प्ले प्रोडक्ट्स के बाद मोबाइल बाजार में विस्तार का संकेत देता है. कंपनी के अनुसार, इस लॉन्च के साथ वह भारतीय उपभोक्ताओं को एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है.
इस तरह, वॉबल का आने वाला स्मार्टफोन न केवल ब्रांड के लिए बल्कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए भी एक दिलचस्प एंट्री साबित हो सकता है.