Digit.in

8 एपिसोड वाली वो मिस्ट्री-थ्रिलर, सस्पेंस में ‘महाराजा को देती है टक्कर, IMDb रेटिंग 8.2, इस वीकेंड देख डालें

8 एपिसोड वाली वो मिस्ट्री-थ्रिलर, सस्पेंस में ‘महाराजा को देती है टक्कर, IMDb रेटिंग 8.2, इस वीकेंड देख डालें

आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी पूरी तरह अनोखी है. कुछ ऐसी, जिसे आपने न पहले सुना होगा और न ही देखा होगा. पहले ही एपिसोड से सस्पेंस की शुरुआत होती है और यह रहस्य आखिरी एपिसोड तक दर्शकों को बांधे रखता है. यह एक जबरदस्त मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज है, जिसकी रेटिंग 8 से भी ज्यादा है. इस सीरीज का नाम ‘सेल 145’ है.

कहानी क्या है

यह एक बांग्लादेशी वेब सीरीज है, जो साल 2022 में रिलीज़ हुई थी. इसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इसे अधूरा नहीं छोड़ पाएंगे. कहानी की पृष्ठभूमि एक सेंट्रल जेल है, जहां रोज़ाना शाम को कैदियों की गिनती की जाती है. लेकिन एक दिन कुछ ऐसा होता है जो सबको हैरान कर देता है. जेल में कैदियों की संख्या अचानक 325 से बढ़कर 326 हो जाती है.

सबकी नज़र सेल नंबर 145 पर जाती है, क्योंकि उसी सेल में अचानक एक नया कैदी नजर आता है. अजीब बात यह है कि यह सेल पिछले 50 सालों से बंद था. जैसे ही यह खबर जेल प्रशासन तक पहुंचती है, पूरे जेल में अफरा-तफरी मच जाती है. हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि यह रहस्यमयी कैदी आखिर इस बंद सेल में आया कैसे?

कुछ कैदी उसे किसी अवतार के रूप में देखने लगते हैं और उसकी पूजा करने लगते हैं. वह कैदी बोल नहीं सकता, केवल साइन लैंग्वेज में बात करता है. पूछताछ के दौरान वह जो सच बताता है, वह सभी को हैरान कर देता है. वह कहता है कि वह पिछले 250 सालों से जेल की सजा काट रहा है, क्योंकि उसने एक हत्या की थी. इसके बाद कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ों से गुजरती है और दर्शकों को पूरी तरह झकझोर देती है.

तोड़ू है IMDb रेटिंग

इस सीरीज का क्लाइमैक्स इमोशनल होने के साथ-साथ बेहद शॉकिंग भी है. इसके दो सीजन अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं, पहले सीजन में 8 और दूसरे में 6 एपिसोड्स मौजूद हैं. ‘सेल 145’ को IMDb पर 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और क्वालिटी दोनों को साबित करती है.

सीरीज की कास्ट

हिंदी में इस सीरीज को ‘कारागार’ नाम से जाना जाता है. इसमें चंचल चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि तसनिया फरीन, एफ.एस. नईम, अफजल हुसैन और इफ्तेखार मोईन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. इस रोमांचक सीरीज का निर्देशन सईद अहमद ने किया है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile