क्या Whatsapp दिखा रहा है रेड टिक? जानें ख़बर की सच्चाई

HIGHLIGHTS

सरकार नहीं कर रही है स्क्रीनिंग

Whatsapp पर रेड टिक वाली ख़बर गलत

क्या Whatsapp दिखा रहा है रेड टिक? जानें ख़बर की सच्चाई

Whatsapp भारत में सबसे अधिक उपयोग होने वाले ऐप्स में से एक है। हालांकि, ऐप पर कोई भी ग़लत जानकारी आग की तरह तेज़ी से फैलती है। इस तरह की समस्याओं से लड़ने के लिए Whatsapp ने  मैसेज फॉरवार्डिंग पर लिमिट को कम कर के केवल एक कर दिया है। देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बाद व्हाट्सऐप को हमेशा से अधिक ज़्यादा उपयोग किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐप का गलत फायदा उठा कर इससे फेक न्यूज़ भी फैला रहे हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सोशल मीडिया पर एक झूठ मैसेज फैलाया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप ने एक नया सिस्टम पेश किया है और इसके तहत सरकार यूज़र्स की चैट्स की स्क्रीनिंग कर रही है और अब यूज़र्स जान सकते हैं कि उन्हें प्राप्त हुए मैसेज कैसे उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं। याद रखें यह एक झूठी ख़बर है। PIBFactCheck ने ट्विटर के माध्यम से इस fake news के बारे में चेतावनी दी है। 

जैसा कि हम जानते हैं, व्हाट्सऐप पर ग्रे टिक का मतलब होता है कि हमने किसी यूज़र को मैसेज भेजा है। ये ग्रे टिक दो हो जाने का मतलब मैसेज डिलिवर हो चुका है और ये ब्लू कलर में बदल जाने का मतलब यूज़र द्वारा मैसेज पढ़ लिया गया है। 

अब ऑनलाइन फैल रहे झूठे मैसेज के अनुसार, तीन ब्लू टिक आने का मतलब होगा कि सरकार ने आपके मैसेज को नोट कर लिया है। अगर मैसेज में दो ब्लू और एक रेड टिक आ रहा है तो सरकार आपके खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसके अलावा, अगर एक ब्लू और दो रेड टिक हैं तो सरकार आपका डाटा स्क्रीनिंग कर रही हैं। मैसेज के अनुसार, तीन रेड टिक होने पर सरकार आपके खिलाफ कार्यवाही कर चूमि है और अब आपको कोर्ट से बुलावा आने वाला है। 

ध्यान दें, यह Whatsapp Red tick मैसेज एक झूठी खबर है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile