वीवो Y55 4G स्मार्टफोन को वियतनाम के बाजार में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह फोन डाइमेंसिटी 700 पावर्ड प्रोसेसर पर पेश किया गया है, जो वीवो वाई55 5जी से अलग है, इस फोन को यानि Vivo Y55 5G को इस साल की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था। Y55 4G iQOO Z6 44W का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है। इस डिवाइस को अभी हाल ही में इंडिया के मार्किट में पेश किया गया है। इसे इस समय Amazon Sale में खरीदा जा सकता है। आइए अब जानते है कि आखिर Vivo Y55 4G स्मार्टफोन में आपको कैसे स्पेक्स मिल रहे हैं, इसके अलावा फोन के क्या कीमत है।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo Y55 4G स्मार्टफोन को वियतनाम के बाजार में VND 6,990,000 की कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन को आप स्नो व्हाइट और ब्लैक स्टार रंगों में खरीद सकते हैं।
वीवो वाई55 4जी (Vivo Y55 4G) स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वीवो वाई55 4जी में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें टियरड्रॉप नॉच डिजाइन है। यह 408ppi पिक्सेल डेन्सिटी पर पेश किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है।
फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट मिल रहा है, इतना ही नहीं फोन में आपको यानि Vivo Y55 4G में आपको एक 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज का ऑप्शन मिल रहा है, इतना ही नहीं यहाँ आपकी जानकारी के लिए आपको बता देते है कि इस फोन में आपको 4GB एक्सपेन्डेबल रैम का ऑप्शन भी मिल रहा है। यानि कुलमिलाकर आपको इस डिवाइस में 12GB रैम सपोर्ट मिल रही है।
Vivo Y55 4G में 5,000mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 18 घंटे तक YouTube प्लेटाइम और 10 घंटे तक PUBG गेमिंग का वादा करती है। डिवाइस Android 12 OS पर चलता है, जिसे FunTouch OS 12 का सपोर्ट दिया गया है, यह आपके यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए बढ़िया है।
Vivo Y55 4G के फ्रंट पर आपको एक 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2-मेगापिक्सल डेप्थ असिस्ट लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस से मिलकर बना है। फेस अनलॉक के अलावा, यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह सामान्य कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है, जैसे कि डुअल-सिम सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक आदि इसमें दिए गए हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile