Vivo लाया नया स्मार्टफोन, मिलती है 120Hz की डिस्प्ले और 50MP का कैमरा सेटअप, देखे क्या है प्राइस
Vivo ने अपने नए फोन को Vivo Y39 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है।
Vivo के इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।
आइए जानते है कि Vivo का यह फोन कहाँ और किस प्राइस में लॉन्च हुआ है।
Vivo ने Malaysia के बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को Vivo Y39 5G के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने बिना शोर शराबे के लॉन्च कर दिया है, फोन की खासियत इसकी परफॉरमेंस, बैटरी और मॉडर्न डिजाइन है। इसके अलावा इस फोन में एक बड़ी डिस्प्ले के साथ साथ प्रतिस्पर्धी प्राइस में लॉन्च किया गया है। आइए इस फोन के स्पेक्स, फीचर और प्राइस आदि के बारे में जानते हैं।
Vivo Y39 5G के स्पेक्स और फीचर
Vivo Y39 स्मार्टफोन में एक स्लिम डिजाइन मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 6.68-इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, फोकन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इस फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बना देता है।
इसके अलावा Vivo के इस स्मार्टफोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर लेकर आई है। इस प्रोसेसर को कंपनी ने 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया है। स्मार्टफोन में मल्टीटास्किन्ग के लिए 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज दी है। फोन में एक 6500mAh की बैटरी मिलती है। जो 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। स्मार्टफोन को कंपनी के अनुसार 83 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 15 के सपोर्ट के साथ Funtouch OS 15 का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा आदि की बात करें तो Vivo Y39 समर फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता हिय, इसके अलावा फोन में एक 2MP का बोकह लेंस भी दिया जा रहा है, जो कंपनी ने फोन में डेप्थ इफेक्ट के लिए दिया है। इस फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मौजूद है। आइए अब Vivo के इस फोन के प्राइस पर नजर डालते हैं।
Vivo Y39 5G स्मार्टफोन का प्राइस क्या है?
Vivo Y39 5G स्मार्टफोन को मलेशिया के बाजार में Ocean Blue और Galaxy Purple Color में पेश किया गया है। इस फोन में आपको एक ही सिंगल रैम मॉडल में खरीदा जा सकता है। फोन को आप 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं, इसका प्राइस MYR 1,099 यानि लगभग लगभग 22,488 रुपये के आसपास है।