वीवो फिलहाल अपने नए Y सीरीज के स्मार्टफोन Vivo Y33s 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इस बीच इस अपकमिंग स्मार्टफोन को चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ इसका डिजाइन और कीमत भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: BSNL ने मचाया धमाल, फ्री में मिलेगी 4G सिम जानें कब तक है ऑफर
फोन में कंपनी 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन और थिक बेजल के साथ आता है। कंपनी इस फोन को 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च करेगी। वहीं इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देने वाली है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे विकल्प दिए जाने वाले हैं। फोन की कीमत 1,499 युआन (करीब 17,660 रुपये) से शुरू होगी और चीन में इसकी सेल 12 फरवरी से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: भारत में Vivo T1 5G फोन की लॉन्च डेट आई सामने, Flipkart ने 9 फरवरी से पहले टीज़ किए खास फीचर