सस्ते फोन खरीदने वालों की Vivo ने कर दी मौज, फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर दिए Vivo Y31, Y31 Pro स्मार्टफोन, कम कीमत में जबरदस्त फीचर
Vivo ने आज इंडिया के बाजार में अपने Vivo Y31 के साथ साथ Vivo Y31 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों नही फोन्स वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। असल में, Vivo ने दोनों ही फोन्स में IP68 और IP69 रेटिंग दी है। इंडिया के बाजार में इन फोन्स को बजट यूजर्स के लिए पेश किया गया है। अगर आप ईद दिवाली कम प्राइस में एक फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइये अब इन फोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि के साथ प्राइस को भी देखते हैं।
SurveyVivo Y31 स्मार्टफोन में एक 6.68-इंच के स्क्रीन मिलती है, इतना ही नहीं, Vivo के इस फोन में 6.72-इंच की FHD डिस्प्ले दी जा रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। Vivo Y31 Pro में कंपनी 1050 निट्स की ब्राइटनेस भी दे रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको 6500mAh की बैटरी मिलती है जो 44W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। प्रोसेसर आदि को देखा जाये तो vivo Y31 सीरीज में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर और 8GB तक की रैम भी दी है। यह प्रोसेसर आपको Vivo Y31 Pro में देखने को मिलता है। हालाँकि, अगर Vivo Y31 को देखा जाये तो यह फोन स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरा को देखा जाये तो Vivo Y31 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, फोन में एक 2MP का बोकेह कैमरा भी दिया जा रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। वहीँ अगर Vivo Y31 को देखा जाये तो इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक दूसरा QVGA कैमरा और एक 8MP का फ्रंट लेंस भी मिलता है।
क्या है Vivo Y31 Series का इंडिया प्राइस
Vivo Y31 Series के इंडिया प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Vivo ने अपने Vivo Y31 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 14,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। हालाँकि फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल आपको 16,499 रुपये में खरीदने के लिए मिलता है। Vivo Y31 Pro के प्राइस को देखा जाए तो इसमें 8GB रैम मॉडल के साथ 128GB स्टोरेज को 18,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Vivo Y31 को कंपनी ने Rose Red के साथ Diamond Green और Vivo Y31 Pro को कंपनी ने Mocha Brown और Dreamy White Color में लॉन्च किया था।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile