Vivo X90 और Vivo X90 Pro की कीमत लीक, 26 अप्रैल को है लॉन्चिंग

HIGHLIGHTS

लॉन्च से एक दिन पहले ही Vivo X90 और Vivo X90 Pro की कीमत लीक हुई है।

इन दोनों ही फोन्स को भारत के बाजार में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है।

आइए जानते है कि आखिर इन फोन्स को खरीदने के लिए आपको कितनी कीमत अदा करनी पड़ सकती है।

Vivo X90 और Vivo X90 Pro की कीमत लीक, 26 अप्रैल को है लॉन्चिंग

Vivo X90 Series को भारत के बाजार में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि इस सीरीज में दो फोन्स यानि Vanilla Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स होने वाले हैं। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Vivo X90 Pro+ को भारत के बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। अब लॉन्च से पहले ही इन दोनों ही फोन्स की कीमत लीक हुई है। आइए जानते है कि आखिर इन फोन्स को किस कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X90 और Vivo X90 Pro की भारतीय कीमत क्या है? 

आपो जानकारी के लिए बता देते है कि इंटरनेट पर सामने आ रहा है कि Vivo X90 को दो अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ मात्र 59,999 रुपये की कीमत में और 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 63,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। 

इसके अलावा अगर हम Vivo X90 Pro की चर्चा करें तो इस फोन को एक ही सिंगल वैरिएन्ट में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को आप 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 84,999 होने की संभावना है। 
आपको फोन के साथ कुछ लॉन्च ऑफर मिलने वाले हैं, जिसके बाद फोन्स की कीमत कम हो जाने वाली है। 

Vivo X90 Series के स्पेक्स और फीचर 

Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स को एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। फोन्स में आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर होने वाला है। 

इसके अलावा फोन्स में आपको ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिलने वाला है। यहाँ आपको बता देते है कि फोन्स में आपको अलग अलग बैटरी मिलने वाली है। Vivo X90 में आपको 4810mAh की बैटरी मिलने वाली है, हालांकि Pro Model को आप एक 4870mAh की बैटरी के साथ खरीद सकते हैं। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo