विवो X7 स्मार्टफ़ोन TENAA पर आया नज़र

HIGHLIGHTS

यह 4GB की रैम से भी लैस है. साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है.

विवो X7 स्मार्टफ़ोन TENAA पर आया नज़र

मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी विवो जल्द ही बाज़ार में अपना नया फ़ोन X7 पेश करने वाली है. पिछले काफी समय से इस फ़ोन के बारे में कई तरह की जानकारी सामने आई है, जिनसे हमें इस फ़ोन के बारे में कई तरह की जानकारी मिली है. अब यह फ़ोन चीन की टेलीकॉम अथॉरिटी TENAA पर नज़र आया है. हालाँकि यहाँ इस फ़ोन की तस्वीर नज़र नहीं आ रही है. लेकिन यहाँ इस फ़ोन के स्पेक्स के बारे में जानकारी दी गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video

TENAA की इस लिस्टिंग की अगर बात करें तो इसमें 1.8GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 5.2-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. यह 4GB की रैम से भी लैस है. साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. इसका साइज़ 147.3 × 71.85 × 7.24mm और वजन 151 ग्राम है. यह एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप और आधारित होगा. इसमें 2930mAh की बैटरी भी मौजूद होगी. यह शैम्पेन गोल्ड, पिंक गोल्ड, गोल्ड और रोज गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा.

वैसे बता दें कि विवो 30 जून को विवो X7 और विवो X7 प्लस स्मार्टफोंस को पेश करेगी.

इसे भी देखें: मेटल बॉडी से लैस ये स्मार्टफ़ोन आप अब खरीद सकते हैं भारत में भी…

इसे भी देखें: Rs. 15,000 के अन्दर बेहद शानदार एंड्राइड स्मार्टफोंस (जून 2016)

सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo