लॉन्च होते ही विवो के नए फोन पर सुनहरा ऑफर, 6500mAh बैटरी और 50MP का है फ्रंट कैमरा

HIGHLIGHTS

Vivo X200 FE हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और अब इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

इसमें 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर है।

Amazon पर भारी छूट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है।

लॉन्च होते ही विवो के नए फोन पर सुनहरा ऑफर, 6500mAh बैटरी और 50MP का है फ्रंट कैमरा

Vivo X200 FE ने हाल ही में भारतीय और ग्लोबल मार्केट में एंट्री ली है। यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और अच्छे कैमरा फीचर्स के साथ आता है. इसका डिजाइन काफी मिनिमल रखा गया है, जिसमें पीछे की तरफ पिक्सल-शेप सेंसर और रिंग फ्लैश दिया गया है. आमतौर पर इतने फीचर्स वाले नए स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलना मुश्किल होता है, लेकिन Vivo X200 FE के मामले में Amazon ने ऐसा कर दिखाया है. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X200 FE अमेज़न डिस्काउंट डिटेल्स

विवो X200 FE का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारतीय बाज़ार में 54,999 रुपए में लॉन्च हुआ था. लेकिन, अगर आप अमेज़न प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% तक का कैशबैक भी मिल सकता है. साथ ही, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5500 रुपए का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे स्मार्टफोन की कीमत घटकर 50000 रुपए के अंदर आ जाएगी. चुनिंदा बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है. इसके अलावा, अमेज़न आपको 52,249 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: PAN 2.0 के नाम पर हो रहा नया फिशिंग अटैक, मेल भेज कर रहे फर्जीवाड़ा, ऐसे बचें

Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo X200 FE में 6.31-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर मिलता है. फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 0 से 100% तक सिर्फ 58 मिनट में चार्ज हो जाता है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP प्राइमरी शूटर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस नए नवेले विवो हैंडसेट को एम्बर येलो, फ्रॉस्ट येलो और लक्स ग्रे में खरीदा जा सकता है. अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं और एक अच्छा ऑफर चाहते हैं, तो Amazon पर मिल रही यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या है Baby Grok? क्या बच्चों का बचपन छिनने की तैयारी? या बनेगा मददगार, समझ लें पूरा गुना गणित

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo