Vivo ने ग्लोबल मार्किट में अपनी Vivo X100 Series को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अन्य बाजारों में फोन को कब लॉन्च किया जाने वाला है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन्स को नवंबर महीने में चीन के बाजार में लॉन्च किया गया था। यह देखा गया कि फोन्स में सबसे दमदार स्पेक्स और शानदार फीचर मिल रहे हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Vivo X100 Pro और Vivo X100 स्मार्टफोन्स में एक जैसे ही स्पेक्स मिलते हैं। दोनों ही फोन्स में Dimensity 9300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन्स में 6.78-इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन्स में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी है, जो एक पंच-होल कटआउट में शामिल है।
इसके अलावा इन फोन्स में IP68 Rating भी है, जो इन्हें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देती है। फोन्स को एंड्रॉयड 14 पर आधारित FuntouchOS 14 पर पेश किया गया है। Vivo X100 Pro की बात करें तो इसमें एक 50MP का 1-इंच IMX989 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का अन्य सेन्सर भी है। इतना ही नहीं फोन में एक 50MP का एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है।
इसके अलावा Vivo X100 की बात करें तो इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W की Wired Charging के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में एक 50MP का सेन्सर है। फोन में एक 64MP का अन्य सेन्सर भी है।
Vivo X100 स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है, इतना यही नहीं, अगर Vivo X100 Pro की बात की जाए तो इसमें 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि इन सभी मॉडल की कीमत बाद में सामने आएगी।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile