Vivo V19 को भारत में भी किया जा सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने…

HIGHLIGHTS

Vivo V19 मोबाइल फोन के भारतीय लॉन्च को टीज़ किया गया है

ट्विटर के माध्यम से इस मोबाइल फोन के भारत में लॉन्च की जानकारी सामने आई है

आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल-होल पंच डिस्प्ले मिलने वाली है

Vivo V19 को भारत में भी किया जा सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने…

Vivo V19 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया के बाजार में इसी महीने लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि यह मोबाइल फोन Vivo V17 का ही रीब्रांडेड वर्जन है। इस मोबाइल फोन को भारत में कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। Vivo V19 मोबाइल फोन को इंडोनेशिया के बाजार में क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक सिंगल पंच-होल डिस्प्ले भी मिल रही है। ऐसा ही कुछ Vivo V17 स्मार्टफोन में भी देखा गया था. अब Vivo V19 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। हालाँकि इसकी लॉन्च डेट के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo की ओर से भारत में अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी गई है कि इस मोबाइल फोन यानी Vivo V19 को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस टीज़र से यह भी सामने आ रहा है कि Vivo V19 स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल-होल पंच सेल्फी कैमरा मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा। 

91 Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फ़रवरी के आखिर में Vivo V19 की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। नई सीरीज़ का प्राइस Rs 20,000-30,000 के बीच रहेगी और ऑनलाइन तथा ऑथराइज़ रिटेल स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।  अटकलें लगाई जा रही हैं कि Vivo V19 Pro को स्टैण्डर्ड Vivo V19 से पहले सेल किया जाएगा। हालांकि, अभी ये दोनों फोंस ही रुमर्ड हैं।

आपको याद दिला दें कि Vivo V15 Pro को पिछले साल फ़रवरी में लॉन्च किया गया था। Vivo ने मार्च 2019 में Vivo V15 को लॉन्च किया था। V15 लॉन्च करने के छह महीने बाद V17 Pro को भारतीय बाज़ार में उतारा गया है जो डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस होगा। कम्पनी ने सीरीज़ के ट्रेंड को फॉलो करते हुए दिसम्बर में Vivo V17 को लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V17 में 6.44 इंच की फुल HD प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है और फोन स्नैपड्रैगन 675 AIE प्रोसेसर पर चलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है।

Vivo V17 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS 9.2 पर काम करता है। स्मार्टफोन को मिडनाईट ब्लैक और ग्लेशियर वाइट कलर में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर को ऐड किया गया है। Vivo V17 के कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस क्वाड रियर कैमरा के साथ आया है और इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा तथा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिया गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile