Vivo V17 भारत में 9 दिसम्बर को किया जा सकता है लॉन्च, जानिये सबकुछ
Vivo V17 स्मार्टफोन में आपको एक 48MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है
इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिलेगी जो फ़ास्ट चार्जिंग के साथ फोन में देखी जा सकती है
अभी हाल ही में Vivo V17 स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किये जाने के आसार बन रहे हैं। हालाँकि अब कंपनी ने मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया है, और इसके अनुसार ही ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को 9 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है।
Surveyहालाँकि इस टीज़र इनवाईट से सामने आ रहा है कि इस दिन एक मोबाइल फोन को लॉन्च किया जाने वाला है, जो एक पंच-होल सेल्फी कैमरा से लैस होगा। हालाँकि ऐसा सामने आ रहा है कि यह मोबाइल फोन V सीरीज में ही लॉन्च किया जाने वाला है। अर्थात् ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में Vivo V17 स्मार्टफोन को ही लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अगर इस मोबाइल फोन की अंतरराष्ट्रीय वर्जन से तुलना करें तो आगामी डिवाइस में हमें एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है।
Vivo V17 के लीक हुए फीचर
अगर हम Vivo V17 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। ऐसा ही कैमरा इस मोबाइल फोन के इंटरनेशनल वैरिएंट में भी देखा गया है। इसके अलावा इस कैमरा को कंपनी की ओर से डायमंड शेप दिया गया है। मोबाइल फोन में प्राइमरी सेंसर के तौर पर एक 48MP का सैमसंग GM1 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस सेटअप में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर इसमें मौजूद है, और 2MP का डेप्थ सेंसर भी आपको इसमें मिल रहा है। Vivo V17 स्मार्टफोन में आपको भारत में एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको एक 32MP का फ्रंट सेंसर भी मिलने वाला है।
Vivo V17 की संभावित कीमत
इस मोबाइल फोन को जैसे कि हमने आपको बताया है कि रूस के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, और यहाँ इसकी कीमत 22,990 रुबल्स है। अब ऐसा लग रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 25,800 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा भी सामने आता है कि विवो अपने फोंस की कीमत को लेकर काफी संजीदा है, अब इसकी कीमत होती क्या यह तो इस मोबाइल फोन के भारत में आने के बाद ही सही तौर पर पता चलने वाला है। हालाँकि रूस के बाजार में इस मोबाइल फोन यानी Vivo V17 को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है, इसे यहाँ क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile