Vivo V17 आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, दोपहर 12:00PM पर सेल, जानिये कीमत
Vivo V17 स्मार्टफोन की भारत में कीमत Rs 22,990 है
इस मोबाइल फोन को मात्र एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है
इसे आप 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में ही ले सकते हैं
Vivo की ओर से उसकी V सीरीज के Vivo V17 मोबाइल फोन की आज भारत में सेल का ऐलान कर दिया है, इस मोबाइल फोन की आज भारत में पहली दफा सेल होने जा रही है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को आज दोपहर 12:00PM पर अमेज़न इंडिया, Flipkart और Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोरेज पार्ट सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इसके अलावा यह मोबाइल फोन आज से ही ऑफलाइन भी उपलब्ध होने वाला है।
SurveyVivo V17 की भारत में कीमत और सेल ऑफर
Vivo V17 स्मार्टफोन को भारत में Rs 22,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन को मात्र एक ही वैरिएंट में ख़रीदा जा सकता है। इसे आप अमेज़न इंडिया, Flipkart और Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि Vivo V17 मोबाइल फोन को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया था। इसे आप मिडनाइट ओसियन और ग्लेशियर आइस रंगों में खरीद सकते हैं।
अगर हम लॉन्च ऑफर्स आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के साथ आपको कुछ बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जिनमें HDFC Bank, ICICI Bank और अन्य पर 5 फीसदी का कैशबैक 31 दिसम्बर तक मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के साथ आपको जियो की ओर से लगभग Rs 12,000 के अन्य बेनिफिट भी मिल रहे हैं।
Vivo V17 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V17 में 6.44 इंच की फुल HD प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है और फोन स्नैपड्रैगन 675 AIE प्रोसेसर पर चलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Vivo V17 एंड्राइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS 9.2 पर काम करता है। स्मार्टफोन को मिडनाईट ब्लैक और ग्लेशियर वाइट कलर में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर को ऐड किया गया है। Vivo V17 के कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस क्वाड रियर कैमरा के साथ आया है और इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 म्गापिक्स्ल का सेकंड्री कैमरा तथा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिया गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रियर कैमरा में अल्ट्रा स्टेबल विडियो का ऑप्शन भी मिल रहा है और साथ ही डिवाइस AI HDR और Pro मोड से लैस है। नाइट्स शॉट्स को बेहतर बनाने के लिए फोन में सुपर नाईट मोड को शामिल किया गया है। Vivo V17 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB Type C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0 GPS, OTG, WiFi को रखा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile