9020mAh की ताकतवर बैटरी के साथ आ रहा Vivo का ये वाला फोन..लगे हाथ फीचर देख लें
Vivo इंडिया के बाजार में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है।
Vivo के लेटेस्ट आगामी फोन को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
Vivo के फोन में 9020mAh की बैटरी मिलने वाली है।
वीवो की ओर से इंडिया के बाजार में एक नए फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo अपने लेटेस्ट फोन Vivo T5 Pro को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दिया है। इस पोस्ट में वीवो की ओर से फोन के लॉन्च डेट की जानकारी के अलावा अन्य कुछ डिटेल्स भी मिलती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo अपने इस फोन को AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है। इसके अलावा इस फोन को सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाने वाला है। आइए अब Vivo के इस फोन की प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स और अन्य जानकारी को भी देख लेते हैं।
SurveyVivo T5 Pro का इंडिया लॉन्च किस दिन
जैसा कि हमने आपको बताया कि Vivo अपने Vivo T5 Pro को लॉन्च करने वाला है। अगर लॉन्च डेट को देखा जाए तो फोन इंडिया में 15 अप्रैल की दोहपर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को कंपनी व्हाइट कलर में लॉन्च कर सकती है, इसके अलाव इसका कैमरा वर्टिकल होने वाला है। वीवो फोन के फ्रन्ट पर एक पिल शेप का कैमरा कटआउट भी देखने को मिलने वाला है। इसी में कैमरा को जगह मिलने वाली है। आइए अब जानते हैं कि फोन के कुछ मुख्य फीचर्स में क्या क्या शामिल हो सकता है।
Don’t just play, own the battlefield !
— vivo India (@Vivo_India) April 8, 2026
Presenting the all-new T5 Pro with upto 120FPS gaming and 7000mm Vapour cooling chamber for the ultimate gaming experience.
vivo T5 Pro Launching on 15th Apr
Search now on Flipkart to know more.#vivoT5Pro #GetSetTurbo #TurboLife… pic.twitter.com/DZfT88RSM6
Vivo T5 Pro 5G के मुख्य फीचर्स
Vivo ने यह कन्फर्म कर दिया है कि फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला है, इस फोन में एक 9020mAh की बैटरी होगी। अगर Vivo T4 Pro 5G को देखा जाए तो उसकी 6500mAh की बैटरी के मुकाबले इसे एक बड़ा अपग्रेड कहा जा सकता है। डिस्प्ले आदि देखा जाए तो फोन में एक 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलेगी। फोन को कंपनी OriginOS 6 पर लॉन्च करने वाली है।
किन अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo का ये वाला फोन
अगर Vivo के इस फोन की Flipkart Listing को देखा जाए तो यहाँ एक लैन्डिंग पेज भी निर्मित किया जा चुका है, यहाँ से भी फोन को लेकर कुछ डिटेल्स मिल रही हैं। यहाँ से जानकारी मिलती है कि डिस्प्ले के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स को 13 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा बैटरी और परफॉरमेंस पर ज्यादा जानकारी 11 और 10 अप्रैल को आ सकती है। अगर मीडिया लीक आदि को देखा जाए तो यहाँ से भी फोन को लेकर कुछ जानकारी मिलती है। आइए इनपर भी एक नजर डालते हैं।
Vivo T5 Pro स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में किस प्राइस में लॉन्च किया जाएगा, इसपर कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट आदि से मिली जानकारी ऐसा कहती है कि फोन 30000 से 35000 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च हो सकता है। फोन में एक 6.8-इंच की डिस्प्ले हो सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाली है। फोन में बैटरी को सपोर्ट करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाली है। अंत में, जानकारी दे देते हैं कि Vivo T4 Pro को इंडिया के बाजार में 2025 में 27,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: AC Tips: बढ़ती गर्मी में AC के साथ स्टेबलाइजर खरीदना कहीं फिजूलखर्ची तो नहीं? समझें पूरा गुना गणित
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile