5 मार्च को इंडिया में दस्तक देगा Vivo का नया ऑलराउंडर फोन, देखें 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ और क्या होगा खास
Vivo T4x 5G को भारत में अगले हफ्ते रिलीज़ किया जाएगा।
यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, विवो स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस फोन के दो कलर ऑप्शंस की भी पुष्टि कर दी है।
Vivo V50 को पेश करने के बाद अब यह चीनी स्मार्टफोन ब्रांड भारत में नए Vivo T4x को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई सारे लीक्स और अनुमानों के बाद विवो ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि T4x को भारत में अगले हफ्ते रिलीज़ किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस फोन में इसके सेगमेंट की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन वो पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए देखते हैं विवो टी4x के बारे में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की क्या-क्या डिटेल्स सामने आ गई हैं।
Vivo T4x 5G भारत में कब होगा लॉन्च?
X पर शेयर किए गए कंपनी के लेटेस्ट टीज़र के अनुसार, विवो टी4x भारत में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, विवो स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन के दो कलर ऑप्शंस की भी पुष्टि कर दी है जो प्रॉन्टो पर्पल और मरीन ब्लू शेड्स हैं।
विवो टी4x के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच FHD+ LCD पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की उम्मीद है। यह डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से साथ आ सकता है। इस डिवाइस में एक 6500mAh की बैटरी लगी होगी जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित स्किन पर चल सकता है और इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के सिक्यॉरिटी पैच मिल सकते हैं।
कैमरा के मामले में, यह हैंडसेट एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें एक 50MP प्राइमरी शूटर मिल सकता है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 8MP का फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एआई इरेज़ और फ़ोटो एन्हांस जैसे AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विवो टी4x की संभावित कीमत
विवो के आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, Vivo T4x 5G की शुरुआती कीमत 6GB+128GB के लिए 12,xxx रुपए होगी। इससे यह संकेत मिलता है कि इस फोन की कीमत 12000 रुपए से 129999 रुपए के बीच हो सकती है। हम इसकी कीमत 12,999 रुपए होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा, फोन के अन्य वैरिएंट्स भी आने की उम्मीद है और उनकी कीमतें 15000 रुपए तक जा सकती हैं।