Vivo T4 Pro अगले हफ्ते देगा दस्तक, इस शानदार कैमरे के साथ होगी नए नवेले फोन की एंट्री, कंपनी ने किया खुलासा
Vivo T4 Pro भारत में अगले हफ्ते 26 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है.
इस हैंडसेट को लेकर बैटरी, चिपसेट और अन्य फीचर्स से जुड़े कई टीज़र जारी किए गए हैं.
अब इसके कैमरा सिस्टम की जानकारी सामने आई है.
Vivo T4 Pro भारत में अगले हफ्ते 26 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है. हाल के दिनों में कंपनी ने इस हैंडसेट को लेकर बैटरी, चिपसेट और अन्य फीचर्स से जुड़े कई टीज़र जारी किए हैं. अब इसके कैमरा सिस्टम की जानकारी सामने आई है. टीज़र के मुताबिक, वीवो T4 प्रो में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसमें Sony सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ 3X पेरिस्कोप ज़ूम वाला टेलीफोटो शूटर भी मिलेगा.
Vivo T4 Pro कैमरा डिटेल्स कन्फर्म
Flipkart पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिसमें इसके कई फीचर्स का खुलासा किया गया है. यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा और सेटअप में 50-मेगापिक्सल का Sony 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा.
फोन का तीसरा सेंसर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह ज़रूर साफ कि यह कैमरा आइलैंड के बाहर मौजूद है. वीवो का दावा है कि T4 Pro अपने सेगमेंट में 3X पेरिस्कोप ज़ूम देने वाला स्मार्टफोन होगा. इसके अलावा इसमें 10X टेलीफोटो स्टेज पोर्ट्रेट फीचर भी मिलेगा, जिसे हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V60 में भी देखा गया था. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा.
वीवो T4 प्रो के कन्फर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी पहले ही T4 Pro के कई स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म कर चुकी है. यह स्मार्टफोन क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा और इसकी मोटाई 7.53mm होगी. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. टीज़र इमेज से यह भी संकेत मिले हैं कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स मौजूद रहेंगे. फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी पैक की जाएगी.
कैमरा सेटअप के साथ इसमें रिंग जैसा Aura Light फीचर भी होगा, जिसे पहले के Vivo मॉडल्स में देखा जा चुका है. कंपनी ने संकेत दिया है कि विवो टी4 प्रो की कीमत भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी और इसे फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा.
इस फोन से जुड़ी और जानकारी इसके 26 अगस्त को होने वाले इंडिया लॉन्च से पहले सामने आ सकती है.