6000 रुपए सस्ता मिल रहा विवो का 5500mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन, धड़ाधड़ हो रही बुकिंग, आप भी उठा लें फायदा
Vivo T3 Pro अब Amazon पर 6,000 रुपए तक की छूट के साथ उपलब्ध है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत 19,291 रुपए तक घटाई जा सकती है.
इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 है.
अगर आप बढ़िया डिजाइन, शानदार कैमरा और डीसेंट परफॉर्मेंस वाले एक पॉप्युलर मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो आपको Amazon पर अभी चल रही Vivo T3 Pro की प्राइस कट डील को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए. यहां ग्राहक बैंक ऑफर्स की मदद से इस डिवाइस पर 1500 रुपए तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 20,000 रुपए के अंदर आ जाएगी. अगस्त 2024 में लॉन्च हुआ यह डिवाइस Vivo T2 Pro का सक्सेसर है और अब भी अपने सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन है. आइए देखते हैं कि विवो T3 प्रो को सबसे सस्ते में कैसे खरीदा जा सकता है.
Vivo T3 Pro को ऐसे खरीदें सस्ते में
विवो टी3 प्रो की कीमत इस समय अमेज़न पर 8GB + 128GB वैरएंट के लिए 20,791 रुपए लिस्टेड है, जो इसकी असली कीमत पर सीधे 4208 रुपए की छूट है. ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए इस फोन की खरीदारी करने पर 1500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं जिससे इसकी कीमत घटकर 19,291 रुपए हो जाएगी. इस तरह कुल मिलाकर लगभग 6000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है.
अगर आप इसकी कीमत को और भी कम करना चाहते हैं, तो आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर सकते हैं और उसकी कंपनी, वैरिएंट, मॉडल, और वर्किंग कंडीशन के आधार पर 19,750 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं. इसके अलावा यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. EMI ऑप्शंस 1,003 रुपए से शुरू होते हैं.
Vivo T3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
विवो T3 प्रो एक बड़े 6.77-इंच की कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है जो 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस आता है. इसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. इसके अलावा यह डिवाइस Android 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर काम करता है और इसमें 2 और OS अपग्रेड्स मिलेंगे.
कैमरा के मामले में यह स्मार्टफोन एक 50MP प्राइमरी शूटर और एक 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर ऑफर करता है. इस डिवाइस में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मौजूद है. इसमें एक 5500mAh की बैटरी लगी हुई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ग्राहक इसे सैंडस्टोन ऑरेंज और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं.