Vivo S18 Series: इस दिन आ रहे Vivo के चमचमाते तीन नए फोन, कुछ ऐसा होगा Look, जानें सबकुछ...

Highlights

कंपनी ने घोषणा की है कि यह सीरीज चीन में 14 दिसंबर 7pm लोकल टाइम (4:30pm IST) लॉन्च होगी।

इस अपकमिंग सीरीज में Vivo S18, S18 Pro और S18e मॉडल्स शामिल होंगे।

वीवो ने अपकमिंग प्रोडक्ट्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।

Vivo S18 Series बहुत जल्द चीनी बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस अपकमिंग सीरीज में Vivo S18, S18 Pro और S18e मॉडल्स शामिल होंगे। अब कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है और साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज़ किया है। इसी बीच, हैंडसेट्स के साथ Vivo TWS 3e ईयरबड्स को भी पेश किया जाएगा।

Vivo S18 Series Launch Date

कंपनी ने घोषणा की है कि यह सीरीज चीन में 14 दिसंबर 7pm लोकल टाइम (4:30pm IST) लॉन्च होगी। इस घोषणा के साथ वीवो ने अपकमिंग प्रोडक्ट्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।

Teaser Details: Design

S18 और S18 Pro मॉडल्स को Black, Jade और Porcelain कलर ऑप्शन्स में देखा गया है। इन मॉडल्स के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट्स को बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रखा गया है। यह एक थोड़ा उठा हुआ रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। वहीं दूसरी ओर Vivo S18e को ड्यूल रियर कैमरों के साथ देखा गया है जिसके साथ ड्यूल रिंग जैसे LED यूनिट्स दिए गए हैं। ये दोनों एक सरक्युलर मॉड्यूल में मौजूद हैं।

Teaser Details: Specs

टीज़र पेज के अनुसार Vivo S18 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ SoC से लैस होगा। इसी बीच, बेस S18 मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 5000mAh "ultra-thin ocean battery" मिलने की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा S18e को 4800mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फोन ब्लैक, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

जहाँ तक कैमरा की बात है, प्रो मॉडल 50MP OIS कैमरा मिलेगा। कैमरा सिस्टम के बाकी दो  कैमरा यूनिट्स में 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP पोर्ट्रेट कैमरा शामिल होगा। फोन ममें 50MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलेगा। 

इसके अलावा स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल Huaxia Red कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे, हालांकि टीज़र पेज में यह लिस्ट नहीं किया गया है। इन फोन्स में कर्व्ड OLED डिस्प्ले भी दी जाएगी जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles