4 जनवरी को लॉन्च होगा Vivo S1 Pro

HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया पर किया जाएगा सेल

ट्विटर के ज़रिए सामने आई जानकारी

4 जनवरी को लॉन्च होगा Vivo S1 Pro

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने ट्विटर के माध्यम से खुलासा किया है कि 4 जनवरी को कम्पनी भारत में अपना S1 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अमेज़न इंडिया पर माइक्रोसाइट से भी पुष्टि हुई है कि जल्द ही Vivo S1 Pro डिवाइस ई-कॉमर्स साइट पर सेल किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S1 Pro को फिलिपिन्स में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। डिवाइस के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और फोन के बैक पर डायमंड-शेप क्वाड कैमरा भी मिलता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले मिल रही है। एक लीक में सामने आया है कि डिवाइस को Rs 20,990 के MRP और Rs 19,990 के दाम में उतारा जाएगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S1 Pro को 6.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जिसका रेज़ोल्यूशन FHD+ है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 SoC से लैस है जो ओक्टा कोर CPU है और इसे एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।

डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस के बैक पर 48+8+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि डिवाइस के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Vivo S1 Pro को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है और कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस VoLTE 4G कैपेबल डुअल नेनो-सिम स्लॉट, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, USB, टाइप-C और 3.5mm ऑडियो सॉकेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जिसे 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile