23 मार्च को भारत में लॉन्च किया जा सकता है Vivo V9 स्मार्टफ़ोन

HIGHLIGHTS

Vivo इंडिया ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की है।

23 मार्च को भारत में लॉन्च किया जा सकता है Vivo V9 स्मार्टफ़ोन

Vivo इंडिया ने मंगलवार को इस बात के पुष्टि कर दी है कि वह भारत में 23 मार्च को होने वाले अपने एक इवेंट के दौरान अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसके पहले ऐसा माना जा रहा था की यह इवेंट 27 मार्च को होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि अभी तक कंपनी की ओर से इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है जिसे इस इवेंट में लॉन्च किया जाना है। हालाँकि इतना जरुर सामने आया है कि कंपनी के आगामी फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप और एक बेजल लेस डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में iPhone X की तरह ही एक notch भी होने वाला है। इसे देखकर ही ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस लॉन्च इवेंट में अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लेकर आये अन्य देशों में कुछ टीज़र भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह ऐसे ही कुछ फीचर्स के साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब कंपनी की ओर से भी इसकी पुष्टि हो चुकी है।

अमेज़न पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

जैसा की हमने आपसे ऊपर भी कहा है कि कंपनी इस बात की पुष्टि कर चुकी है, तो आपको बता दें कि यह पुष्टि कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की है। इस ट्विट में कंपनी ने ऐसा कहा है कि वह अपने इस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है। भारत के अलावा इस स्मार्टफोन को अभी किसी अन्य देश में लॉन्च नहीं किया गया है।

हालाँकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि तो कर दी है लेकिन अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, इसके स्पेक्स, फीचर्स और कीमत से कंपनी ने अभी पर्दा नही उठाया है। हालाँकि अगर इंडोनेशिया के एक ई-कॉमर्स पोर्टल की मानें तो इस स्मार्टफोन को IDR 4,999,000 यानी लगभग Rs. 23,700 में देखा गया है।

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

इसके अलावा यह लिस्टिंग यह भी दर्शा रही है कि स्मार्टफोन में आपको एक 6-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नेपड्रैगन 660, 4GB रैम के अलावा 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ देखा गया है। स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप को भी देखा जा सकता है, जो 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेंसर का मिश्रण है। 

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo