64MP OIS कैमरा के साथ इस दिन होगी Vivo Y200 5G की India Launching, देखें क्या होगी कीमत | Tech News
Vivo Y200 5G की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है।
यह डिवाइस डेज़र्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन के दो शेड्स में आएगा।
भारत में इस हैंडसेट की कीमत 24000 रुपए के अंदर रखी जाएगी।
Vivo Y200 5G की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है। इस स्मार्टफोन को देश में 23 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan द्वारा सपोर्ट किए गए Y200 5G स्मार्टफोन Vivo Y100 5G का उत्तराधिकारी होगा जो इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ था। ब्रांड द्वारा रिलीज़ किए गए आधिकारिक पोस्टर से इस हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शंस का खुलासा हो गया है।
Vivo Y200 5G: डिजाइन
वीवो के इस 5जी फोन को जाने पहचाने डिजाइन के साथ देखा जा सकता है जो Vivo V29 series से मिलता-जुलता है। यह डिवाइस डेज़र्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन के दो शेड्स में आएगा। हाल ही कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत 24000 रुपए के अंदर रखी जाएगी।
Y200 5G: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक Y200 5G फोन 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें एक 16MP फ्रन्ट कैमरा और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें OIS सपोर्ट वाला 64MP मेन कैमरा और 2MP बोकेह लेंस शामिल होने की उम्मीद है। आधिकारिक पोस्टर से खुलासा हो गया है कि इस हैंडसेट में रिंग-LED स्मार्ट ऑरा फ्लैश शामिल होगा।
वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिप लगाया जा सकता है। यह 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस 13 पर चलेगा और 8GB तक वर्चुअल रैम ऑफर करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिलने की संभावना है।
यह हैंडसेट 4800mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करेगी। यह 7.96mm मोटाई और 190 ग्राम वज़न के साथ स्लीक प्रोफाइल को बनाए रखेगा। अभी इस फोन के लॉन्च में एक हफ्ता बाकी है, इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी अधिक डिटेल्स की भी पुष्टि करेगी।