UMANG एप्प से जानें पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस

HIGHLIGHTS

UMANG एप्प में कई सरकारी एप्प्स को इन्टीग्रेट किया गया है और एप्प से यूज़र्स पासपोर्ट से सम्बंधित कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UMANG एप्प से जानें पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस

पिछले समय की बात करें तो पासपोर्ट बनवाने के लिए हमें बहुत परेशान होना पड़ता था लेकिन जैसे-जैसे इन्टरनेट का उपयोग बढ़ रहा है। उसके साथ ही कई कामों को हम ऑनलाइन आसान तरीके से कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो घर बैठे ही अपना पासपोर्ट बनवाने का पूरा प्रोसेस कम्प्लीट कर सकते हैं। अब पासपोर्ट सेवा को उमंग एप्प से जोड़ दिया गया है इसलिए अब पासपोर्ट बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर में चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

उमंग एप्प प्ले स्टोर पर उपलब्ध है आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसे एक गेटवे कहा जा सकता है जिसकी मदद से यूज़र्स किसी भी सरकारी एप्प को एक्सेस कर सकते हैं। इस एप्प में सारे सरकारी एप्प्स इंटीग्रेटेड हैं लेकिन यह आपके फोन का अधिक स्पेस नहीं लेता है। इस एप्प में हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं को शामिल किया गया है।

एप्प को डाउनलोड कर के आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस एप्प से आप अपने करीबी पासपोर्ट केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इसमें फीस कैलकुलेटर, डॉक्यूमेंट एडवाइजर और पासपोर्ट सेवा केंद्र, डिस्ट्रिक्ट पासपोर्ट सेल और पोस्ट ऑफिस की जानकारी भी दी गई होती है।

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाह रहे हैं तो UMANG एप्प से अप्लाई भी कर सकते हैं, हालांकि बायोमेट्रिक जानकारी के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile