Motorola से OnePlus तक, ये 10 स्मार्टफोंस रेडिएशन के मामले में हैं सबसे खतरनाक
Motorola से OnePlus तक के ये फोंस हैं सबसे खतरनाक
OnePlus 6, Motorola Edge जैसे फोंस हैं शामिल
Motorola Edge से निकलता है 1.79 W/kg SAR का रेडिएशन

स्मार्टफोन से निकलने वाला रेडिएशन हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकता है। Banklesstime की रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola, OnePlus, Google, Sony, ZTE के स्मार्टफोन से सबसे अधिक रेडिएशन निकलता है। स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन को (Specific Absorption Rate) कहते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 फोन के बारे में बता रहे हैं जो सबसे अधिक रेडिएशन निकालते हैं। स्मार्टफोन से निकलने वाला रेडिएशन हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में…
OnePlus 6
OnePlus 6 इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। इस फोन से 1.33 W/kg SAR निकलता है जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।

Google Pixel 3
Google का यह फोन लिस्ट में नौवें नंबर पर है। इस फोन से भी 1.33 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।
Sony Xperia XZ1 Compact
Sony Xperia XZ1 Compact रेडिएशन निकालने में आठवें नंबर पर है। फोन से 1.36 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।
OPPO Reno5 5G
बात करें OPPO Reno5 5G की तो यह लिस्ट में सातवें नंबर पर है। फोन से 1.37 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।
Google Pixel 4a
रेडिएशन निकालने के मामले में Google Pixel 4a छठे नंबर पर है। फोन से 1.37 W/kg SAR निकलता है।
Google Pixel 3XL
Google Pixel 3XL स्मार्टफोन लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस फोन से 1.39 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।
Sony Xperia XA2 Plus
Sony Xperia XA2 Plus स्मार्टफोन रेडिएशन निकालने में चौथे नंबर पर है। इस फोन से 1.41 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से कम है।
OnePlus 6T

OnePlus 6T स्मार्टफोन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फोन से 1.55 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से थोड़ा ही कम है।
ZTE Axon 11 5G
ZTE Axon 11 5G स्मार्टफोन रेडिएशन निकालने में दूसरे नंबर पर है। इस फोन से 1.59 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg से थोड़ा ही कम है।
Motorola Edge
मोटोराला का यह स्मार्टफोन सबसे अधिक रेडिएशन निकालता है। इस फोन से 1.79 W/kg SAR निकलता है, जो तय मानक 1.6 W/kg के मुकाबले काफी ज्यादा है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile