Digit.in

Alert: Google ने Play Store से हटाए 6 खतरनाक ऐप्स, आप भी अपने फोंस से डिलीट करें

Highlights

ये सभी ऐप अपने जियोफेंसिंग फीचर (लोकेशन) के जरिए यूजर्स को ट्रैक कर रहे थे

इन सभी ऐप्स में शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर भी था जो लोगों की बैंक जानकारी चुरा सकता था

इन मैलवेयर ऐप्स को 15,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है

Alert: Google ने Play Store से हटाए 6 खतरनाक ऐप्स, आप भी अपने फोंस से डिलीट करें

Google ने अपने Google Play Store से छह ऐप हटा दिए हैं ऐसा माना जा रहा है कि ये ऐप्स यूजर्स के फोन में वायरस फैला रहे थे। इन सभी ऐप्स में शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर भी था जो लोगों की बैंक जानकारी चुरा सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मैलवेयर ऐप्स को अब तक 15,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, हालांकि अब Google ने इन सभी ऐप्स को अपने प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है। अब आपके लिए इन ऐप्स की लिस्ट पर एक नज़र डालना ज़रूरी है और अगर आपके फ़ोन में ये ऐप्स हैं, तो इनको आपको अभी हटा देना चाहिए।

लोकेशन के जरिए यूजर्स की ट्रेकिंग

रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी ऐप अपने जियोफेंसिंग फीचर (लोकेशन) के जरिए यूजर्स को ट्रैक कर रहे थे। लगातार ट्रैकिंग के बाद ये ऐप उन वेबसाइटों और ऐप पर डेटा स्टोर करेंगे, जहां यूजर्स ने लॉग इन किया था। इन ऐप्स का उपयोग लॉगिन आईडी से लेकर पासवर्ड तक किसी भी साइट पर उपयोगकर्ता लॉगिन डेटा रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ये ऐप इटली और ब्रिटेन में ज्यादा एक्टिव थे।

Google remove 6 android apps from google play store

यूजर्स की पर्सनल जानकारी कैसे होती थी चोरी

सिक्योरिटी रिसर्च कंपनी चेक प्वाइंट ने अपने ब्लॉग पर इन ऐप्स के बारे में जानकारी दी है। इन सभी ऐप्स में शार्कबॉट मैलवेयर था जो उपयोगकर्ताओं के फोन पर "ड्रॉपर" ऐप डाउनलोड करता था और उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी चुराता था।

ये ऐप Zbynek Adamcik, Adelmio Pagnotto और Bingo Like Inc जैसी कंपनियों द्वारा बनाए गए हैं। Google ने इन ऐप्स को Play Store से हटा दिया है लेकिन ये ऐप्स अभी भी कई थर्ड पार्टी स्टोर्स में उपलब्ध हैं। शार्कबॉट मैलवेयर को यूजर्स से एसएमएस, जावा कोड डाउनलोड, इंस्टॉलेशन फाइल, लोकल डेटाबेस अपडेट, ऐप अनइंस्टॉल, कॉन्टैक्ट, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसी 22 तरह की अनुमतियां मिलीं हैं।

Google remove 6 android apps from google play store

इन ऐप्स की लिस्ट यहाँ देखें:

  • Atom Clean-booster Antivirus
  • Antivirus super cleaner
  • Alpha antivirus cleaner
  • powerful cleaner antivirus
  • center security antivirus
  • Center security antivirus

अगर आप लिस्ट में से इनमें से किसी भी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें अभी फोन से डिलीट कर दें। इन ऐप्स के द्वारा बैंकिंग धोखाधड़ी हो सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles