क्या पेंसिल से भी पतला फोन लॉन्च करने वाला है Tecno? iPhone 17 Air से होगा आपने सामने का मुकाबला, देखें कितने में होगा पेश
Tecno की और से दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन को लॉन्च किये जाने की खबरें आ रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन Curved डिस्प्ले पर आने वाला 5G स्मार्टफोन होने वाला है।
इस फोन का प्राइस 80,000 रुपये के आसपास हो सकता है, इसी कारण यह Apple iPhone 17 Air को टक्कर देने वाला है।
TECNO की और से दुनिया के सबसे पतले Curved 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारियों पर काम चल रहा है। खबरें ऐसा भी कह रही है कि TECNO के इस फोन को बहुप्रतीक्षित Apple iPhone 17 Air से पहले ही लॉन्च किया जा सकता है। इंडस्ट्री की रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि Tecno के इस फोन को 80,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसी कारण यह फोन कई ब्रांड्स के लिए प्रतिद्वंदी का काम कर सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह कई Apple और Samsung के प्रीमियम फोन्स को टक्कर देने वाला है।
इस साल की शुरुआत में Samsung ने अपने Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया था, यह फोन 5.8mm थिकनेस के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Tecno की और से MWC 2025 में पहले ही एक कॉन्सेप्ट मॉडल को दिखाया जा चुका है। इसे Spark Slim के तौर पर देखा जा रहा था, फोन के लिए ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह 5.75mm साइज़ में आने वाला है। इस टेक शो में इस कॉन्सेप्ट फोन ने काफी सुर्खियाँ बटोरी थी, अब ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह फोन लॉन्च होता है तो यह सभी को पीछे छोड़ने वाला है?
क्या मिल सकता है Tecno के इस फोन में?
हालाँकि, अभी के लिए Tecno ने इस फोन के आधिकारिक नाम को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, इसके अलावा इसके स्पेक्स आदि को भी कंपनी ने नहीं बताया है। हालाँकि, अगर MWC 2025 में देखे गए डिवाइस पर ध्यान दें तो यह फोन एक 6.78-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस होने वाला है। इस डिस्प्ले पर आपको 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, इसकी ब्राइटनेस को देखते हैं तो यह 4500 निट्स की आसपास होने वाली है।
फोन के इतने पतले होने के बाद भी आपको इसमें एक 5200mAh की बैटरी मिल सकती है, यह अपने आप में इस साइज़ में आने वाली एक बड़ी बैटरी भी कही जायेगी। कैमरा को देखते हैं तो फोन में एक ड्यूल 50MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।
फोन की बनावट और इसमें इस्तेमाल हुए मटेरियल को देखा जाये तो फोन को कंपनी स्टेनलेस स्टील और Recycled Aluminium के साथ लॉन्च कर सकती है, ऐसा होने से फोन ड्यूरेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी डिजाईन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलने वाला है। हालाँकि, MWC 2025 में भी Tecno ने इस फोन में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन इसके स्पेक्स और स्लिम प्रोफाइल को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फोन में आपको फ्लैगशिप लेवल का ही प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है।
क्या हो सकती है TECNO के इस फोन की कीमत?
अगर इस फोन को 80000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जाता है तो जाहिर है कि Tecno की जो इमेज किफायती फोन्स को लॉन्च करने की बनी हुई है, वह बदल जाने वाली है। इस नए फोन के साथ कंपनी स्मार्टफोन्स की एक नई ही परिभाषा लिखने वाली है। हालाँकि, Phantom V Fold 2 को कंपनी ने 79,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था, इसके साथ आये Tecno V Flip 2 को कंपनी 34,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई थी। ऐसे में, अब देखना होगा कि आखिर इस नए और दुनिया का सबसे पतले फोन को कंपनी किस प्राइस में लॉन्च करती है।
क्या है प्रतिद्वंदी फोन्स का प्राइस?
Samsung Galaxy S25 Edge को देखते हैं तो इस फोन का प्राइस 1,09,999 रुपये के आसपास है। इसके साथ साथ iPhone 17 Air को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 900 डॉलर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अब इस प्राइस ब्रैकेट को टारगेट करके अगर Tecno इस आगामी फोन को सस्ते में लाता है तो वाकई कंपनी इतिहास रच सकती है।