भारत में 50एमपी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 8P, कीमत है Rs 10,999 से शुरू
भारत में आया Tecno Spark 8P
Tecno Spark 8P की कीमत है Rs 10,999
कुल दो वेरिएंट में आया है Tecno Spark 8P
Tecno Spark 8P को भारत में Rs 10,999 में लॉन्च किया गया है। टेकनो के इस फोन की खासियत 50MP कैमरा है। स्पार्क 8पी में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 4 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल मेमोरी मिल रही है जिसे टेक्नो मेमोरी फ्यूजन एक्सटेंशन कहता है। इसके अलावा, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और यह मीडियाटेक हीलियो जी85 द्वारा संचालित है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सनेसोर और एक VGA लेंस भी शामिल है। फोन के फ्रन्ट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
फोन एंड्रॉयड 11 OS के साथ HiOS v7.6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में USB-C पोर्ट, 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल किया गया है।
Techno Spark 8P में 5000mAh की बैटरी मिल रही है और इसे 18W फ़्लैश चार्जर का साथ दिया गया है। डिवाइस को माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है और फोन को चार रंगों Turquoise Cyan, Iris Purple, Tahiti Gold और Atlantic Blue में आया है।
टेकनो ने पिछले महीने Pova 3 को Rs 11,499 में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी मिल रही है जो दो वेरिएंट में आया था। इसमें 4GB + 64GB और 6GB + 128GB शामिल है। फोन मीडियाटेक हीलियो G88 द्वारा संचालित है।