Digit.in

108MP कैमरा के साथ कल लॉन्च होगा Infinix Note 12 5G फोन, देखें लीक हुए स्पेक्स

Highlights

Infinix Note 12 5G में मिलेगा 108MP कैमरा

Flipkart पर सेल किया जाएगा Infinix Note 12 5G

ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा Infinix Note 12 5G

108MP कैमरा के साथ कल लॉन्च होगा Infinix Note 12 5G फोन, देखें लीक हुए स्पेक्स

कल Infinix Note 12 5G सीरीज भारत में लॉन्च होने वाली है। सीरीज में 108MP प्राइमरी कैमरा और AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। फोन को लॉन्च के बाद Flipkart पर सेल किया जाएगा। सीरीज की टैगलाइन थ्रिल और ठंडर रखी गई है। 

Infinix ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि यह फोन भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर सीरीज के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है। डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा, फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। बताते चलें कि यह एक 5 जी फोन होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो रेक्टेंग्यूलर मॉड्यूल में मौजूद होगा।

infinix note 12 5g

फोन के फ्रंट पैनल पर वॉटर-ड्रॉप नॉच मिलेगा और डिवाइस में पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन के राइट साइड पर पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे। पॉवर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के के लिए, Infinix Note 12 5G में 108MP का मुख्य कैमरा होगा, जिसके साथ कथित तौर पर 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा होगा। आगे की तरफ, डिवाइस में 16MP का सेल्फी शूटर दिया जाएगा। अंत में, Infinix Note 12 5G में फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles