लॉन्च से बहुत पहले ही Tecno Spark 40 Pro+ की ये वाली डिटेल्स खुद कंपनी ने रख दी सामने, चेक जरूर करें
Tecno ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च से काफी समय पहले ही अपने Tecno Spark 40 Pro+ की डिटेल्स सामने रख दी हैं।
Tecno के इस फोन में कौन सा चिपसेट होने वाला है, अब इसकी जानकारी मौजूद है।
आइए जानते है कि Tecno के इस फोन को कब लॉन्च किया जा सकता है।
अभी हाल ही में MediaTek ने अपने Helio G200 प्रोसेसर को पेश किया था, यह एक 4G प्रोसेसर है। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि इस प्रोसेसर को Tecno अपने आगामी फोन में देख सकता है। असल में, जानकारी सामने आ रही है कि Tecno Spark 40 Pro+ स्मार्टफोन में इस प्रोसेसर को जगह दी जाने वाली है। अगर कंपनी की मानें तो Tecno का यह फोन ऐसा पहला फोन होने वाला है, जिसे Helio G200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, अगर लॉन्च की बात की जाए तो Tecno Spark 40 Series को ग्लोबल बाजार में July के महीने में लॉन्च किया जाने वाला है।
5G सपोर्ट मौजूद नहीं
असल में, जानकारी के लिए आपको यह भी बता देते है कि Tecno Spark 40 Pro+ में नजर आने वाले Helio G200 प्रोसेसर में ग्राहकों के लिए 5G सपोर्ट को नहीं रखा गया है। अब ऐसे में साफ है कि इस प्रोसेसर के साथ जो फोन आने वाला है वह 4G के सपोर्ट पर काम करने वाला है। यह प्रोसेसर Octa-Core प्रोसेसर होने वाला है, इसमें 2 Cortex-A76 परफॉरमेंस कोर 2.2GHz पर मिलने वाले हैं। इसके अलावा प्रोसेसर में 6 Cortex-A55 कोर का सपोर्ट 2.0GHz पर मिलने वाला है।
10% ज्यादा बेहतर काम करेगा फोन?
असल में, Tecno की ओर से ऐसा सामने आ रहा है कि AnTuTu पर फोन को 470,000 स्कोर मिला है। इसका मतलब है कि यह अपनी ही पीढ़ी के पुराने प्रोसेसर के मुकाबले 10% ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस देने वाला है। इतना ही नहीं, ग्राफिक्स में भी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। असल में इस फोन में Mali-G57 MC2 GOU मिलेगा, जो 1.1 GHz पर आता है। इसकी तुलना G99 और G100 से करें तो यह 1.0GHz के साथ आते थे। इसका मतलब है कि Tecno के नए फोन में आपको ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस मिलने वाली है।
फोन में मिलेगा ये स्पेशल फीचर?
अगर Tecno के इस नए फोन को देखते हैं तो इसमें आपको एक नया फीचर मिलने वाला है जिसे कंपनी की ओरसे DC SAR (Dynamic Communication Smart Adaptive Response) का नाम दिया जा रहा है। इससे फोन में रीलाइबिलटी और इफिशन्सी मिलने वाली है। इसका मतलब है कि अगर सिग्नल कंडीशन अच्छी नहीं भी है, फिर भी फोन अच्छे से काम करने वाला है।
अभी तक सामने नहीं आए हैं Tecno Phone के फुल स्पेक्स
अभी के लिए Tecno की ओर से Spark 40 Pro+ के फुल स्पेक्स की जानकारी नहीं दी है। फोन के लॉन्च में अभी लगभग लगभग 2 महीने का समय बचा है। ऐसे में कंपनी का यह प्लान हो सकता है कि वह अभी से ही आगामी फोन को लेकर टीजर आदि डालती रहने वाली है। ऐसे में फोन को लेकर आने वाले समय में बहुत सी अन्य जानकारी आने की भी उम्मीद है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!