Motorola G86 स्मार्टफोन को भारत में जल्द मिलेगी एंट्री, देखें लीक्स से सामने आई प्राइस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स
Motorola G85 के बाद अब कंपनी इंडिया के बाजार में इसी स्मार्टफोन की पीढ़ी के नए फोन यानि Motorola G86 5G को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
Motorola के इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक और रुमर्स सामने आ चुके हैं।
आइए जानते है कि Motorola के इस आगामी फोन का प्राइस, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी लीक आदि के आधार पर कैसी होने वाली है।
Motorola की ओर से कथित तौर पर एक नए फोन यानि Motorola G85 की ही पीढ़ी नए नए फोन Motorola G86 5G को लॉन्च कर सकती है। इस फोन को ग्लोबल बाजार के साथ साथ इंडिया के बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Motorola G85 फोन में कई अपग्रेड करके इस फोन को यानि Motorola G86 को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक और रुमर्स को देखा जाए तो फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स सामने आए हैं। आइए जानते है कि इस फोन का प्राइस क्या हो सकता है? इसके अलावा हम आपको इस फोन के कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस फोन में एक pOLED डिस्प्ले हो सकती है, इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity Processor भी हो सकता है, Motorola के इस फोन को एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
आइए जानते है कि Motorola G86 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन क्या है। इसके साथ साथ Motorola के इस फोन का प्राइस क्या हो सकता है, सभी लीक स्पेक्स की जानकारी भी हम आपको यहाँ देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: दिल-दिमाग सन्न कर देंगी ये 5 साउथ की फिल्में, 8 से ज्यादा है IMDb रेटिंग, OTT पर मचा रखा है हंगामा
Motorola G86 5G की लॉन्च टाइमलाइन
Tipster Evan Blass को देखते हैं तो इसके की ओर से फोन MotorolaG86 5G के स्पेक्स शीट को ऑनलाइन शेयर कर दिया गया है, इसका मतलब है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि Motorola G86 को कंपनी Motorola G56 5G के साथ इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी के लिए कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।
"Nice" pic.twitter.com/LPYr5bDDzq
— Evan Blass (@evleaks) May 6, 2025
Motorola G86 5G के स्पेक्स और फीचर
अगर हम लीक आदि को देखते हैं तो आगामी Motorola G86 5G स्मार्टफोन में आपको एक 6.67-इंच की 1.5K Curved pOLED पैनल भी मिलता है, यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। इसके अलावा इसमें 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। फोन में आपको गोरिला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन इसकी स्क्रीन पर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर भी मिल सकता है। फोन में 12GB तक की रैम भी मिलती है। इसके अलावा फोन में 256GB तक स्टॉरिज भी दी जा रही है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा को देखते हैं तो पता चलता है कि और लीक आदि से भी यही सामने आ रहा है कि फोन में एक 50MP का Sony LYT 600 Primary कैमरा मिलने वाला है। यह कैमरा OIS से लैस होगा। इतना भी नहीं, Motorola के इस फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलने वाला है। सेल्फ़ी के लिए Motorola के फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है।
अगर अन्य स्पेक्स को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी मिलने वाली है, ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन में एक 6720mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है। इस फोन को कपानी Military Grade MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग भी मिलती है।
Motorola G86 5G का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?
Motorola G86 5G के स्पेक्स को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके प्राइस को लेकर कैसे कोई जानकारी मिल सकती है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे है कि 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 374 डॉलर यानि लगभग लगभग 31,680 रुपये में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इंडिया के बाजार में इस फोन को कंपनी लगभग लगभग 20,000 रुपये के आसपास के प्राइस में ही लॉन्च कर सकती है। इतना प्राइस Motorola फोन के बेस मॉडल का हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Motorola ने भारत में उतारा नया नवेला मुड़ने वाला फोन, देखें Razr 60 Ultra के बेमिसाल फीचर्स और प्राइस
Ashwani Kumar
अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile