स्मार्टफोन बाज़ार को Corona Virus से लगा बड़ा झटका, सेल में आई गिरावट
फरवरी 2019 से फरवरी 2020 के बीच बड़ा अंतर
38 प्रतिशत तक सेल में कमी
कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में छाया हुआ है। रिसर्च फर्म स्ट्रेटजी एनालिटिक्स की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि COVID-19 संकर्मण के चलते दुनिया भर में हो रहे इकॉनमी के नुकसान का असर स्मार्टफोन बाज़ार पर भी पड़ रहा है। फरवरी में स्मार्टफोन शिपमेंट में भारी गिरावट देखि गई है और अगर पिछले साल की सेल से तुलना की जाए तो फरवरी 2019 और फरवरी 2020 की सेल में बड़ा अंतर है। सेल में आई बड़ी कमी का मुख्य कारण Corona Virus को माना जा रहा है।
Surveyपिछले महीने की परफॉर्मेंस की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट पिछले महीने 6.1 करोड़ यूनिट रही। यही शिपमेंट पिछले साल फरवरी में 9.9 करोड़ स्मार्टफोंस बिके थे। इस तरह स्मार्टफोन की सेल में 38 प्रतिशत की कमी आई है। स्मार्टफोन मार्केट में यह स्थिति विश्व में फैल रही COVID-19 के कारण पैदा हुई है और स्मार्टफोन निर्माता भी नए फोंस को ऑनलाइन-ऑनली ही लॉन्च कर रहे हैं।
जनवरी में चीन में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग रोक दी गई थी जिसका असर बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन पर पड़ा है। ग्लोबल मार्केट में एप्पल और शाओमी ने 2019 के आखिर तक अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन अब 2020 की शुरुआत में सेल पर असर पड़ा है। Apple ने मार्च में लॉन्च होने वाले iPhone 9 के लॉन्च को भी टाल दिया है और शाओमी ने भी कुछ फ़ैक्टरियों में ऑपरेशन रोक दिए हैं।
शाओमी की ओर से नई Mi 10 सीरीज़ की घोषणा भी दोबारा ऑपरेशन शुरू होने के बाद की जाएगी। फ़ैक्टरियों के लॉकडाउन के अलावा लोग भी स्टोर्स पर नए फोंस नहीं खरीदने जा रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी के कारण इकॉनमी पर बड़ा असर पड़ा है और ग्राहक बिना ज़रूरत वाले प्रॉडक्ट पर खर्चा नहीं कर रहे हैं। स्मार्टफोन इंडस्ट्री को ग्राहकों के बीच पहुंच बनाए रखने के लिए फ्लैश सेल का आयोजन करना होगा और अधिक डिस्काउंट ऑफर देने होंगे।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile