Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर बड़ी जानकारी लीक

Highlights

सैमसंग अपने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है।

यह अपकमिंग डिवाइस Galaxy G Fold नाम से जाना जाएगा।

Galaxy G Fold की कीमत ज्यादा होने की संभावना है।

सैमसंग अपने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है, जो कंपनी के फोल्डेबल डिवाइस लाइनअप में एक अनोखी पेशकश होगी। इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने बताया था कि वह एक ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है, हालांकि इस डिवाइस के लॉन्च टाइमलाइन या स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि, हाल ही में एक जाने-माने टिप्सटर से लीक जानकारी ने डिवाइस के डिस्प्ले साइज, डिजाइन और मुख्य फीचर्स पर कुछ रोशनी डाली है।

Samsung ट्राई-फोल्ड की डिस्प्ले डिटेल्स (लीक्ड)

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, यह अपकमिंग डिवाइस Galaxy G Fold नाम से जाना जाएगा।
इसमें पूरी तरह से खोलने पर 9.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। यह साइज Huawei's के Mate XT से थोड़ा छोटा होगा, जो 10.2 इंच के पैनल के साथ आता है। यह पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है, जो ग्लोबली लॉन्च हुआ था। हालांकि, सैमसंग के इस नए मॉडल के खास फीचर्स में एक ड्यूल इनर-फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है, जो मेन डिस्प्ले की मजबूती को बढ़ा सकता है और इसे गिरने या घिसने से बचा सकता है। यह Mate XT के बाहरी फोल्डिंग डिजाइन से अलग होगा, जिसमें फोल्ड होने पर स्क्रीन सामने आती है।

लीक से पता चलता है कि यह डिवाइस 23W से 24W के बीच चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा, जो कई प्रीमियम स्मार्टफोन के फास्ट चार्जिंग फीचर्स से कम है। कुछ स्मार्टफोन अब 100W, 120W और यहां तक कि 200W तक की भी चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करते हैं।

Samsung के Tri-Fold की कीमत

Galaxy G Fold की कीमत ज्यादा होने की संभावना है, जैसा कि Mate XT का लॉन्च प्राइस लगभग $3,499 (लगभग ₹3,18,000) था। सैमसंग के प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइसेज के इतिहास को देखते हुए, गैलेक्सी G फोल्ड लॉन्च होने पर यह बाजार का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता

रिपोर्ट्स का कहना है कि सैमसंग 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च कर सकता है। इस डिवाइस का शुरुआती लॉन्च चीन और दक्षिण कोरिया जैसे चुनिंदा बाजारों में हो सकता है, और उसके बाद यह ग्लोबली रिलीज़ हो सकता है। यह स्ट्रैटजी सैमसंग के अन्य फोल्डेबल डिवाइसेज के लॉन्च से अलग हो सकती है, जो आमतौर पर तुरंत कई देशों में उपलब्ध हो जाते हैं।

सैमसंग के अगले अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी G फोल्ड के बारे में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। साथ ही अन्य डिवाइस जैसे Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE भी लॉन्च हो सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles